facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, MCX पर सोना ₹95,300 और चांदी ₹98,000 के करीब

Advertisement

Gold Silver Price: सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 144 रुपये की तेजी के साथ 95,287 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- May 28, 2025 | 3:20 PM IST
Gold and Silver Price today

Gold Silver Price Today: सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 95,300 रुपये, जबकि चांदी के भाव 98,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नरमी,जबकि चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना हुआ महंगा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 144 रुपये की तेजी के साथ 95,287 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 95,143 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 157 रुपये की तेजी के साथ 95,300 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 95,359 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 95,000 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 99,358 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें..Defence Stocks: एक्सपोर्ट ऑर्डर मिलते ही डिफेंस शेयर ने भरी उड़ान, दो दिन में 35% की शानदार तेजी; स्टॉक के नए टारगेट पर रखें नजर

चांदी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 274 रुपये की तेजी के साथ 97,749 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 97,475 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 506 रुपये की तेजी के साथ 97,981 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 98,000 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 97,749 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,01,999 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नरम, चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के वायदा भाव में नरमी और चांदी के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 3,300.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,300.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.20 डॉलर की गिरावट के साथ 3,297.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव पिछले महीने 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे। Comex पर चांदी के वायदा भाव 33.38 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 33.31 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.10 डॉलर की तेजी के साथ 33.41 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

यह भी पढ़ें..Upcoming IPO: पैसे रखें तैयार, Hero MotoCorp की NBFC ला रही है आईपीओ, सेबी से मिली मंजूरी

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 95,287 95,143 97,300
चांदी 97,749 97,475 97,981
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,300.90 3,300.40 3,297.20
चांदी 33.38 33.31 33.41

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - May 28, 2025 | 10:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement