facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

Gold Silver Price Today: सोने के घट गए दाम, चांदी की बढ़ी चमक

Advertisement

Gold Silver Price Today: सोना 65,800 हजार रुपये और चांदी 75,300 रुपये के करीब कारोबार कर रही है।

Last Updated- March 14, 2024 | 9:28 AM IST
Gold-Silver price today
Representative Image

Gold Silver Price Today: सोने के वायदा कारोबार की शुरुआत आज सुस्ती के साथ हुई, जबकि चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। सोना 65,800 हजार रुपये और चांदी 75,300 रुपये के करीब कारोबार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई, जबकि चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले।

सोने के वायदा भाव गिरे
सोने के वायदा भाव में आज गिरावट देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 97 रुपये की गिरावट के साथ 65,800 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 107 रुपये की गिरावट के साथ 65,790 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 65,818 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 65,790 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस महीने 66,356 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें: Edible Oil Import: खाद्य तेल आयात में रिफाइंड तेल की हिस्सेदारी बढ़ी, खाद्य तेलों का आयात 21 फीसदी गिरा

चांदी के वायदा भाव चमके
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 179 रुपये की तेजी के साथ 75,349 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 51 रुपये की तेजी के साथ 75,221 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 75,350 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 75,210 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल में 11.60 फीसदी एथनॉल मिश्रण का सरकार का लक्ष्य हासिल, जमकर हुई गन्ने और अनाज से बने शीरे की सप्लाई

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना फिसला, चांदी चमकी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट और चांदी वायदा भाव की तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,179.58 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,180.80 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 5.10 डॉलर की गिरावट के साथ 2,175.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 25.22 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 25.15 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.03 डॉलर की तेजी के साथ 25.18 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - March 14, 2024 | 9:28 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement