facebookmetapixel
Advertisement
यूरोप में डीजल संकट गहराया, Reliance ने बढ़ाया एक्सपोर्ट; ब्राजील को भी रिकॉर्ड सप्लाईVedanta Share: Hindustan Zinc के दम पर दौड़ेगा शेयर? Q1 के बाद ब्रोकरेज ने जारी किए नए टारगेटGold silver price today:सोना ₹303 टूटा, चांदी ₹1,203 फिसलीNew Rules From August: LPG सिलेंडर से Tatkal टिकट तक… 1 अगस्त से बदल रहे हैं ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असरFII vs DII: विदेशी निवेशक बेचते रहे, घरेलू निवेशकों ने संभाला, अब किसके हाथ में है भारतीय शेयर बाजार?क्यों महंगा ऑफिस किराया दे रहीं AI कंपनियां? निवेशकों के लिए क्या हैं मायनेEicher Motors: बुलेट, क्लासिक और हंटर पर टिकी Royal Enfield की सेल, ब्रोकरेज ने दिए 22% तक के टारगेटक्या खत्म होने वाला है गाजा युद्ध? Trump ने किया बड़े समझौते का दावा, हमास-इजरायल की चुप्पी ने बढ़ाया सस्पेंसUS में पढ़ाई के बाद नौकरी करना होगा महंगा? ट्रंप प्रशासन ₹95 लाख की नई फीस पर कर रहा विचारStock Market Update: Sensex फ्लैट, Hitachi Energy और GE Vernova T&D बने सबसे बड़े गेनर

Gold-Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी भी हुई नरम, जानें आज के ताजा रेट

Advertisement

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत गिरावट के साथ ही हुई। सोने के वायदा भाव 61,100 रुपये और चांदी के वायदा भाव 71,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- December 13, 2023 | 9:53 AM IST
Gold and Silver Rate Today
Representative Image

Gold-Silver Price Today, 13 December: सोने के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले जरूर। लेकिन बाद में इनके भाव में गिरावट देखी जाने लगी। चांदी के वायदा भाव की शुरूआत गिरावट के साथ ही हुई। सोने के वायदा भाव 61,100 रुपये और चांदी के वायदा भाव 71,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरूआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में सुस्त पड़ गए।

सोने के वायदा भाव तेज शुरूआत के बाद नरम पडे
सोने के वायदा भाव की आज शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में ये नरम पड गए।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 15 रुपये की तेजी के साथ 61,196 रुपये के भाव पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 76 रुपये की गिरावट के साथ 61,105 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 61,196 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 61,085 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले सप्ताह सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

यह भी पढ़ें : सरकार ने प्याज निर्यात पर लगी रोक का किया बचाव, कहा-किसानों और उपभोक्ताओं के हितों का संतुलन जरूरी

चांदी के वायदा भाव गिरे
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत गिरावट के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 117 रुपये की गिरावट के साथ 71,745 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 287 रुपये की गिरावट के साथ 71,575 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,745 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,551 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले सप्ताह चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये के भाव पर दिन के उच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज शुरूआत के बाद गिरे सोने—चांदी के वायदा भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज तेज रही। लेकिन बाद इनके भाव में सुस्ती देखी जाने लगी। Comex पर सोना 1,995.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1,993.20 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1,992.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.07 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.01 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.07 गिरावट के साथ 22.94 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - December 13, 2023 | 9:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement