facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

Gold silver price today: सुस्त शुरुआत के बाद सुधरे सोने चांदी के भाव

Advertisement

Gold silver price today: दिल्ली के सराफा बाजार में सोने के हाजिर भाव 150 रुपये चढ़कर 65,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर पर पहुंच गए।

Last Updated- March 06, 2024 | 7:35 PM IST
Gold surges past $3,100 as US tariffs

Gold silver price today: सोने-चांदी के वायदा भाव में सुस्त शुरुआत के बाद सुधार देखने को मिल रहा है। आज दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। लेकिन अब देर शाम दोनों की वायदा कीमतों में तेजी देखी जा रही है। मंगलवार को सोने के वायदा भाव चढ़कर 65,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर पर पहुंच गए थे। वायदा भाव के साथ ही सोने के हाजिर भाव आज दिल्ली में 150 रुपये चढ़कर 65,150 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। लेकिन चांदी के हाजिर भाव 400 रुपये गिरकर 74,500 रुपये प्रति किलो रह गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी के वायदा भाव में सुधार देखने को मिला।

सुस्त शुरुआत के बाद सुधरे सोने के वायदा भाव

सोने के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 143 रुपये की गिरावट के साथ 64,702 रुपये के भाव पर खुला। लेकिन देर शाम खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 60 रुपये की तेजी के साथ 64,905 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 64,972 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 64,679 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मंगलवार को सोने के वायदा भाव ने 65,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

चांदी की वायदा कीमतों में भी लौटी चमक

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत भी आज सुस्त रही। लेकिन देर शाम इसकी कीमतों में भी चमक लौट आई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 171 रुपये की गिरावट के साथ 73,202 रुपये के भाव पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 81 रुपये की तेजी के साथ 73,455 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 73,570 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 73,022 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

Also read: India EFTA Gold: ईएफटीए समझौते में स्विट्जरलैंड से सोना आयात पर शुल्क रियायत दे सकता है भारत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सुधरे सोने-चांदी के भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। लेकिन बाद में इनकी कीमतों में सुधार देखने को मिला। Comex पर सोना 2,136.39 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,141.90 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.60 डॉलर की तेजी के साथ 2,143.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.89 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.98 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.03 डॉलर की तेजी के साथ 24.02डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - March 6, 2024 | 7:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement