facebookmetapixel
Advertisement
NFOs की बहार: 7 दिन में लॉन्च होंगे 7 नए म्युचुअल फंड, ₹500 से इक्विटी और डेट दोनों में मिलेगा निवेश का मौकाग्लोबल FMCG कंपनियों के लिए भारत बना ‘ग्रोथ इंजन’, जून तिमाही में बिक्री और बाजार हिस्सेदारी में भारी उछालRBI MPC Meet: अगस्त में Repo Rate बढ़ेगी, घटेगी या रहेगी स्थिर? 10 अर्थशास्त्रियों ने दिया जवाबUpcoming IPOs This week: इस हफ्ते आ रहे हैं 6 नए IPO, 11 कंपनियों की लिस्टिंग भी होगीइस हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार का हाल? RBI के फैसले, क्रूड ऑयल व SBI-एयरटेल के नतीजों पर टिकी नजरेंMCap: टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.51 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज फाइनेंस रही सबसे आगेशेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की धमाकेदार वापसी, 4 महीने की बिकवाली के बाद जुलाई में लगाए ₹20,200 करोड़दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके इलाके का कैसा रहेगा हाल8th Pay Commission की तैयारी तेज, कर्मचारियों से सुझाव लेने कई राज्यों का करेगा दौरा; जानें पूरा प्लान5 महीने बाद खत्म होगा अमेरिका-ईरान युद्ध? ट्रंप बोले: शांति समझौते के पैरामीटर्स तय, हमले पर लगाई रोक

Gold-Silver Price Today: फिर महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें नए दाम

Advertisement

Gold Silver Price Today: सोने के वायदा भाव 71,200 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 82,950 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- May 08, 2024 | 12:28 PM IST
Gold-Silver price today
Representative Image

Gold Silver Price Today: सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में आज तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 71,200 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 82,950 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई।

सोने के वायदा भाव तेज
सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 15 रुपये की तेजी के साथ 71,163 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 26 रुपये की तेजी के साथ 71,174 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,189 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,163 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 73,958 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी के वायदा भाव भी चमके
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज सपाट रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज मंगलवार के बंद भाव 82,878 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 72 रुपये की तेजी के साथ 82,950 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 82,989 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 82,870 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने चांदी के वायदा भाव ने 86,126 रुपये किलो के भाव पर उच्चतम स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी के वायदा भाव की सुस्त शुरुआत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,323 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,324.20 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1 डॉलर की तेजी के साथ 2,325.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 27.47 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 27.54 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 0.03 डॉलर की तेजी के साथ 27.57 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - May 8, 2024 | 9:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement