facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch Today: SBI से L&T तक, इन 10 शेयरों में आज दिख सकता है बड़ा एक्शनचंद्रशेखरन के बाद टीसीएस के सामने नेतृत्व की नई चुनौती, टाटा समूह के साथ तालमेल पर भी नजरउदारीकरण के 35 साल: ‘एशिया के डेट्रॉइट’ से चेन्नई ने कैसे तय किया दुनिया के ऑटो हब तक का सफरअटकी चंद्रशेखरन के वारिस की तलाश, उत्तराधिकारी चुनने वाली चयन समिति गठित करने में लगेगा वक्त; AGM पर भी संशयभारत के एयर मोबिलिटी बाजार में उतरने की तैयारी, 2029 से ईवीटीओएल उड़ाने की स्काईड्राइव की योजनाMMDR विधेयक पर कुछ राज्यों को एतराज, खनन मंत्री बोले- प्रमुख खनिजों तक सीमित रहेंगे प्रावधानएयरटेल के ग्राहकों को महंगे प्लान में शिफ्ट करने से Vi को मिल सकता है मौका, बढ़ेगी कमाईस्मॉलकैप-मिडकैप फंड्स में फिर बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी, हर 3 इक्विटी फोलियो में 1 इनकाआरबीआई के नए नियमों से कर्ज दरों में बदलाव होगा तेज, बैंकों के स्प्रेड पर भी पड़ेगा असरQ1 Results: ABREL का घाटा बढ़ा, IGL का मुनाफा 44% घटा; LG Electronics का लाभ 27% बढ़ा

Gold-silver price today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज कितना चल रहा है भाव

Advertisement

खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 69,800 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 80,250 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।

Last Updated- August 12, 2024 | 12:45 PM IST
Gold silver price today: सोने ने मंगलवार को ग्लोबल मार्केट में 3,509.90 डॉलर प्रति औंस का नया रिकॉर्ड बनाया था। जबकि, घरेलू बाजार में सोने ने 99,358 रुपये प्रति दस ग्राम का सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Gold silver price today: इस सप्ताह सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत नरमी के साथ हुई। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 69,800 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 80,250 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने व चांदी के वायदा भाव में भी नरमी देखने को मिल रही है।

सोने के वायदा भाव नरम

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 176 रुपये की गिरावट के साथ 69,719 रुपये के भाव पर खुला।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 101 रुपये की गिरावट के साथ 69,794 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 69,815 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 69,714 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 74,471 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक भी फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 118 रुपये की गिरावट के साथ 80,425 रुपये पर खुला।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 278 रुपये की गिरावट के साथ 80,235 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 80,425 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 80,232 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी सुस्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने व चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। Comex पर सोना 2,470.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,473.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 7.10 डॉलर की गिरावट के साथ 2,466.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 27.55 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 27.58 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.14 डॉलर की गिरावट के साथ 27.44 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - August 12, 2024 | 9:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement