facebookmetapixel
Advertisement
Q1 Results: विप्रो की ग्रोथ सुस्त, टेक महिंद्रा का मुनाफा 28% बढ़ा; जियो फाइनैंशियल, BHEL और पीरामल फाइनैंस ने दिखाया दमER&D सेक्टर में LTTS का दमदार प्रदर्शन, KPIT की चेतावनी और Tata Elxsi के मार्जिन पर दबावमोबाइल PLI 2.0 और सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी, डिक्सन और अंबर एंटरप्राइजेज को सबसे ज्यादा फायदा संभवबाजार नियामक सेबी ने नियमों में ढील दी, SIF डिस्ट्रीब्यूशन बढ़ने की उम्मीददेश में 2030 तक होंगे 2.1 करोड़ से ज्यादा गिग वर्कर, हर साल बनेंगे लाखों रोजगार अवसरफर्राटा भर रहा देश का टूरिज्म सेक्टर, 2036 तक GDP में होगी 7% हिस्सेदारी; 6.35 करोड़ रोजगार सृजित होंगेपश्चिम एशिया तनाव से बढ़ा कच्चा तेल, FPI की भारतीय शेयरों में बिकवाली तेज; ₹7,443 करोड़ के बेचे शेयरसॉफ्टवेयर-डिफाइंड वाहनों के दौर में बदली ऑटो इंडस्ट्री की भर्ती, AI और इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपर्ट्स की बढ़ी मांगकेंद्र ने राज्यों के साथ मिलकर बनाई योजना, 189 अरब डॉलर के आयात का तैयार होगा विकल्पजापान की 200+ कंपनियों के CEO अगस्त में आएंगे यूपी, मैन्युफैक्चरिंग से ग्रीन हाइड्रोजन तक निवेश पर फोकस

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में नरमी; चेक करें MCX पर 4 जुलाई के रेट

Advertisement

Gold Silver Price Today: चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 305 रुपये की गिरावट के साथ 1,08,124 रुपये पर खुला।

Last Updated- July 07, 2025 | 10:54 AM IST
Akshaya Tritiya gold buying

Gold Silver Price Today: सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत आज सुस्ती के साथ हुई। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 96,400 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,08,200 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में इनके भाव में गिरावट देखी जाने लगी।

सोना के वायदा भाव सुस्त

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 505 रुपये की गिरावट के साथ 96,485 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 96,990 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 585 रुपये की गिरावट के साथ 96,405 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 96,486 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 96,402 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,01078 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक पड़ी फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 305 रुपये की गिरावट के साथ 1,08,124 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,08,429 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 249 रुपये की गिरावट के साथ 1,08,180 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,08,260 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,08,124 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,09,748 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज शुरुआत के बाद लुढ़के सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। हालांकि बाद में दोनों के भाव गिर गए। Comex पर सोना 3,344.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,342.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 21.30 डॉलर की गिरावट के साथ 3,321.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 37.15 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 37.08 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.09 डॉलर की गिरावट के साथ 36.99 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 96,485 96,990 96,405
चांदी 1,08,124 1,08,429 1,08,180
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,344.50 3,342.90 3,321.60
चांदी 37.15 37.08 36.99

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - July 7, 2025 | 10:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement