facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायत

Gold Silver Price Today: सोने के भाव घटकर ₹93,000 के नीचे, चांदी की कीमतों में भी नरमी

Advertisement

Gold Silver Price: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 92,850 रुपये, जबकि चांदी के भाव 95,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- May 20, 2025 | 10:11 AM IST
Gold and Silver Price today
Representative Image

Gold Silver Price on May 20: सोने चांदी के वायदा भाव आज गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 92,850 रुपये, जबकि चांदी के भाव 95,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखी जा रही है।

सोने के भाव फिसले

सोने के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 296 रुपये की गिरावट के साथ 93,001 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 93,297 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 416 रुपये की गिरावट के साथ 92,881 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 93,005 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 92,881 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 99,358 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें…Q4 results today

चांदी की चमक भी फीकी पड़ी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 128 रुपये की गिरावट के साथ 95,325 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 95,453 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 446 रुपये की गिरावट के साथ 95,007 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 95,325 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 95,007 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,01,999 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सस्ते हुए सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव के भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 3,233. डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,233.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 25.30 डॉलर की गिरावट के साथ 3,208.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव पिछले महीने 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे। Comex पर चांदी के वायदा भाव 32.50 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 32.50 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.16 डॉलर की गिरावट के साथ 32.34 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
यह भी पढ़ें…Stock Market LIVE Updates Today

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 93,001 93,297 92,881
चांदी 95,325 95,453 95,007
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,233 3,233.50 3,208.20
चांदी 32.50 32.50 32.34

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - May 20, 2025 | 10:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement