facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming NFOs: जियोब्लैकरॉक, श्रीराम और अल्टिवा के नए फंड होंगे लॉन्च, देखें पूरी जानकारीGST Council Meeting: जीएसटी परिषद की बैठक टली, अब 7 अक्टूबर को होने की संभावनाBS Roundtable: बंगाल बेकन्स में सोमवार को स्वपन दासगुप्ता रखेंगे पश्चिम बंगाल के विकास की दिशाडिजिटल पहुंच और लागत की जागरूकता से बढ़ा डायरेक्ट प्लान का रुझान, रिटेल निवेशक आगेUN में भारत का साफ रुख: नक्शा सुधारें, लेकिन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के आधिकारिक नक्शे से छेड़छाड़ मंजूर नहींबॉन्ड यील्ड बढ़ने से डेट फंड निवेशकों की बढ़ी चिंता, जानें किस अवधि के लिए कौन-सा फंड सहीम्युचुअल फंड इंडस्ट्री ने IPO में लगाए 12,944 करोड़ रुपये, 52 फीसदी निवेश तीन फंड हाउस का35 रुपये किलो वाली सरकारी प्याज की भारी मांग, कांदा एक्सप्रेस से 17 शहरों में पहुंची खेपअगले हफ्ते शेयर बाजार में दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, इन संकेतों पर निवेशकों की रहेगी नजर₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

Gold Outlook: अगले सप्ताह सोने का भाव घटेगा या बढ़ेगा? कैसी रहेगी चाल बता रहे हैं एक्सपर्ट्स

Advertisement

विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते को अंतिम रूप दिया जाना सर्राफा कीमतों के लिए प्रमुख कारक बना रहेगा

Last Updated- June 14, 2026 | 5:36 PM IST
GOLD

Gold Outlook: दुनिया के प्रमुख केंद्रीय बैंकों की मौद्रिक नीति संबंधी बैठकों, अमेरिका-ईरान वार्ता में प्रगति और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच अगले सप्ताह सोने की कीमतें सीमित दायरे में रह सकती हैं। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में ब्याज दरों पर रुझान के लिए बैंक ऑफ जापान, अमेरिकी फेडरल रिजर्व और बैंक ऑफ इंग्लैंड की बैठकों के साथ-साथ ब्रिटेन, यूरो क्षेत्र, जर्मनी और जापान के महंगाई के आंकड़ों पर बारीक नजर रखी जाएगी।

अमेरिका-ईरान समझौते पर सबकी नजर

विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते को अंतिम रूप दिया जाना सर्राफा कीमतों के लिए प्रमुख कारक बना रहेगा। जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के ईबीजी-जिंस एवं मुद्रा शोध के उपाध्यक्ष प्रणव मेर ने कहा, “अमेरिका-ईरान समझौते को अंतिम रूप दिए जाने पर करीबी नजर रहेगी। यदि समझौते पर हस्ताक्षर होते हैं तो जोखिम वाली परिसंपत्तियों में तेजी का दौर बढ़ सकता है, जिससे सोने और चांदी को भी बल मिल सकता है। हालांकि, किसी भी तरह का तनाव बढ़ना बाजारों के लिए नकारात्मक होगा।”

सोना ₹1.50 लाख, चांदी ₹2.46 लाख पर

घरेलू बाजार में, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त डिलिवरी वाला सोना वायदा भाव सप्ताह के दौरान 5,066 रुपये अथवा 3.2 फीसदी की गिरावट के साथ लगभग 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। जुलाई अनुबंध वाली चांदी 2,351 रुपये अथवा करीब एक फीसदी की गिरावट के साथ 2.46 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

Also Read: Market Outlook: महंगाई के आंकड़ों, फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय से तय होगी शेयर बाजार की चाल

सोने की गिरावट की कुछ भरपाई हुई

एलकेपी सिक्योरिटीज में जिंस एवं मुद्रा शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा, “सोने की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई और MCX पर अगस्त वायदा अनुबंध का भाव तीन फीसदी से ज्यादा टूटकर 1,48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक आ गया।”

उन्होंने कहा कि ऊर्जा बाजार को लेकर चिंताओं में कमी और अमेरिका-ईरान वार्ता को लेकर अनिश्चितता के कारण पूरे सप्ताह सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहा। हालांकि, बाद में निवेशकों की धारणा में सुधार हुआ, जब ऐसी खबरें सामने आईं कि ईरान के खिलाफ तत्काल कोई सैन्य कार्रवाई नहीं होगी। इससे सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी और सर्राफा कीमतों को नुकसान की कुछ भरपाई करने में मदद मिली।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, कॉमेक्स पर सोना का वायदा भाव सप्ताह के दौरान 126.5 डॉलर अथवा करीब फीसदी की गिरावट के साथ 4,238.8 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। वहीं चांदी 1.13 डॉलर अथवा 1.6 फीसदी टूटकर 67.97 डॉलर प्रति औंस रह गई।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - June 14, 2026 | 5:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement