facebookmetapixel
Advertisement
PNB Q1 Results: मुनाफे में तीन गुना से ज्यादा का बंपर उछाल, आंकड़ा ₹5,253 करोड़ के पारICICI Bank Q1 Results: मुनाफे में 13.9% का तगड़ा उछाल, ₹15,440 करोड़ पर पहुंचा नेट प्रॉफिटYes Bank Q1 Results: मुनाफे में 33.7% का बंपर उछाल, ₹1,071 करोड़ के पार पहुंचा नेट प्रॉफिटHDFC Bank Q1 Results: मुनाफा 5% की बढ़त के साथ ₹19,060 करोड़ के पार, NII में 6.7 फीसदी की तेजीAxis Bank Q1 Results: मुनाफा 22% बढ़कर ₹7,632 करोड़ के पार, NII में 8.6 फीसदी की बढ़ोतरीप्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ की उड़ान के साथ अंतरिक्ष में बड़ी कामयाबी हासिल, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया स्पेस हब?Stock Split: शेयर बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते इन 3 कंपनियों के एक शेयर के बदले मिलेंगे कई शेयरDividend Stocks: अगले हफ्ते एबॉट-हॉकिन्स समेत 75 से अधिक कंपनियां बांटेंगी बंपर मुनाफा, देखें पूरी लिस्टभारत में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग; पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता: प्रल्हाद जोशीधोखाधड़ी पर लगाम और फटाफट क्लेम: AI और मशीन लर्निंग इंश्योरेंस सेक्टर में क्या बदलाव ला रही है?

Gold price today: सोना 80 रुपये टूटा, चांदी में 180 रुपये की गिरावट

Advertisement

चांदी की कीमत भी 180 रुपये की गिरावट के साथ 68,795 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

Last Updated- January 30, 2023 | 6:41 PM IST
Gold-Silver Price today

कमजोर वैश्विक मांग के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 80 रुपये की गिरावट के साथ 56,880 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 180 रुपये की गिरावट के साथ 68,795 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 68,975 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 80 रुपये की गिरावट के साथ 56,880 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।’’

विश्लेषकों के अनुसार, अधिक कीमत तथा कुछ डीलरों द्वारा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए छूट की पेशकश करने की वजह से भारतीय बाजार में खुदरा मांग काफी सुस्त रही। विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,923 डॉलर प्रति औंस पर रहा। जबकि चांदी गिरावट के साथ 23.66 डॉलर प्रति औंस पर थी।

Advertisement
First Published - January 30, 2023 | 6:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement