facebookmetapixel
Advertisement
रुपया क्यों हो रहा है कमजोर? RBI की बड़ी योजना पर नहीं मिला वैसा रिस्पॉन्स, अब बढ़ी चिंताअमेरिका-ईरान तनाव से फिर चढ़ा कच्चा तेल, ब्रेंट 85 डॉलर के करीब; डॉलर पर क्यों बना दबाव?₹62,500 करोड़ की स्कीम का किन मोबाइल कंपनियों को सबसे ज्यादा फायदा? मैन्युफैक्चरिंग के लिए बनेगी गेमचेंजरNCLT के फैसले से बदली मैकलॉयड की किस्मत, चाय बागानों की बिक्री को मिली हरी झंडीHUL की ग्रोथ पर भरोसा, ICICI Securities ने BUY रेटिंग रखी बरकरार; 32% तक तेजी की उम्मीदStock Market Today: GIFT Nifty के पॉजिटिव संकेत, एशियाई बाजारों में गिरावट; ब्रेंट क्रूड 85 डॉलर के पारJSW MG का बड़ा दांव! ADAPT प्लेटफॉर्म से आएंगी नई EV और Hybrid SUV, बदल सकती है भारत के EV बाजार की तस्वीरटाइल इंडस्ट्री पर दबाव, MDF आयात बढ़ा… ऐसे माहौल में किन शेयरों पर रखें नजर? ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिकअब ज्यादा माइलेज और कम प्रदूषण! CAFE 2027 ड्राफ्ट से ऑटो कंपनियों पर बढ़ेगी सख्ती, EV को मिलेगा बड़ा फायदाStocks To Watch Today: Jio Financial का 156% मुनाफा, HCL Tech की बड़ी डील और RIL के नतीजे… आज बाजार में रहेगा हाई वोल्टेज एक्शन

Gold Price: सोना 69,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी भी चमकी, बनाया नया रिकॉर्ड

Advertisement

यह दूसरा मौका है जब इस सप्ताह सोने के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे हैं।

Last Updated- April 03, 2024 | 10:09 PM IST
gold Silver price today

वैश्विक बाजारों में सोने की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 830 रुपये की उछाल के साथ 69,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

यह दूसरा मौका है जब इस सप्ताह सोने के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे हैं। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 68,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,700 रुपये की जोरदार उछाल के साथ 80,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 79,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, सौमिल गांधी ने कहा, ‘विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख से संकेत लेते हुए दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने की कीमत (24 कैरेट) 69,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी, जो पिछले बंद भाव से 830 रुपये ज्यादा है।’

विदेशी बाजार, कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,275 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 20 डॉलर मजबूत है। जेएम फाइनैंशियल सर्विसेज लिमिटेड में ईबीजी – जिंस एवं मुद्रा शोध के उपाध्यक्ष प्रणव मेर ने कहा, ‘शुरुआती कारोबार में सोने की कीमतें 2,300 डॉलर प्रति औंस के पार जाने के साथ एक और सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गईं, जबकि एमसीएक्स के वायदा कारोबार में यह लगभग 69,500 रुपये तक पहुंच गया, क्योंकि पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका के बीच सुरक्षित-निवेश विकल्प के रूप में सोने की मांग बढ़ रही है।’

उन्होंने कहा, ‘हाल ही में उम्मीद से अधिक मजबूत आर्थिक आंकड़े आने के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती के समय को लेकर अनिश्चितता है, जिससे सराफा कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है।’ इसके अलावा चांदी भी बढ़त के साथ 26.25 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। पिछले सत्र में यह 25.55 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

Advertisement
First Published - April 3, 2024 | 10:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement