facebookmetapixel
Advertisement
भारत-अमेरिका को मतभेद दूर कर भरोसेमंद कर व्यवस्था बनाने पर काम करना चाहिए: सर्जियो गोरभारतीय चुनाव व्यवस्था की तारीफ कर बोले ट्रंप, कांग्रेस ने कहा- ईवीएम भी अमेरिका भेज देंगेब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण पर चार ज्ञान संकलन जारी किए, टिकाऊ विकास पर जोरदुबई का कमर्शियल रियल एस्टेट बाजार मजबूत, पहली छमाही में लेनदेन 8.5% बढ़ाबाल यौन शोषण सामग्री पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया के ‘सेफ हार्बर’ प्रावधान पर साफ संदेश17 सितंबर से सेमीकॉन इंडिया 2026, वैश्विक सीईओ और 500 से ज्यादा प्रदर्शक करेंगे ​शिरकत 13-17 साल के किशोरों के लिए नया चैटजीपीटी, मजबूत सुरक्षा और पैरेंटल कंट्रोल की सुविधालाठीचार्ज और पुलिस हिंसा की जांच करेगी 3 सदस्यीय समिति, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देशपायलटों की आकस्मिक ड्रग जांच 25% करने की मांग, डीजीसीए से एफआईपी की अपीलभारत के समुद्री व्यापार का नया गेटवे बना विझिंजम, 57 लाख टीईयू क्षमता की ओर बढ़ा बंदरगाह

Gold Outlook: त्योहारी मांग के चलते सोने-चांदी में तेजी जारी रहने की संभावना, एक्सपर्ट्स को मुनाफावसूली की उम्मीद

Advertisement

MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव शुक्रवार को साप्ताहिक आधार पर 4,188 रुपये या 3.77% की तेजी के साथ 1,14,891 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ

Last Updated- September 28, 2025 | 7:27 PM IST
Akshaya Tritiya gold buying

Gold Outlook: इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का रुख बरकरार रहने की उम्मीद है, लेकिन महत्वपूर्ण वैश्विक आर्थिक संकेतकों के आने के बीच मुनाफावसूली भी देखने को मिल सकती है। विश्लेषकों ने यह जानकारी दी। विश्लेषकों ने कहा कि आर्थिक मोर्चे पर कारोबारी विनिर्माण और सेवाएं पीएमआई के आंकड़ों, सितंबर माह के लिए अमेरिका के रोजगार आंकड़ों के साथ ही उपभोक्ता विश्वास की स्थिति पर नजर रखेंगे।

सोने-चांदी में कुछ मुनाफावसूली की उम्मीद

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस एवं मुद्रा शोध के उपाध्यक्ष प्रणव मेर ने कहा, ”हमें उम्मीद है कि सोना और चांदी में मौजूदा सकारात्मक गति जारी रहेगी, हालांकि, सप्ताह के अंत में कुछ मुनाफावसूली से इनकार नहीं किया जा सकता। सोने की कीमतों में सकारात्मक गति जारी रही और सप्ताह के अंत में कीमतें तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बंद हुईं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि अमेरिका में उम्मीद से बेहतर आर्थिक आंकड़ों ने ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद को थोड़ा कम कर दिया है।”

Also Read: सोना-सेंसेक्स अनुपात पहुंचा दशक के उच्चतम स्तर पर, निवेशकों के लिए गोल्ड बना सबसे सुरक्षित और दमदार विकल्प

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव शुक्रवार को साप्ताहिक आधार पर 4,188 रुपये या 3.77% की तेजी के साथ 1,14,891 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। मंगलवार को भाव 1,15,139 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑलटाइम हाई को छू गया था।

घरेलू त्योहारी मांग से सोने को मिल रही तेजी

स्मॉलकेस के निवेश प्रबंधक पंकज सिंह ने कहा, ”यह तेजी अमेरिकी वृहद आर्थिक संकेतों, वैश्विक रिजर्व पुनर्गठन और घरेलू त्योहारी मांग से प्रेरित है।” सिंह ने बताया कि अमेरिकी महंगाई के आंकड़े पूर्वानुमानों से मेल खाते हैं, जबकि आय और व्यय के आंकड़े अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लचीलेपन की पुष्टि करते हैं।

उन्होंने कहा, ”बाजार का रुख थोड़ा सकारात्मक बना हुआ है। दिवाली से पहले त्योहारों की मांग बढ़ रही है और शुक्रवार के रोजगार रिपोर्ट तक कोई बड़ा अमेरिकी डेटा नहीं आने वाला है, इसलिए सोने के लिए मजबूती बनाए रखने के सारे कारण हैं।”

Also Read: MPC की बैठक से पहले SBI की रिपोर्ट में सुझाव: रीपो रेट में हो 25 बेसिस पॉइंट की कटौती, पर एक्सपर्ट्स की राय में मतभेद

गोल्ड ईटीएफ में निवेशकों की रुचि

अल्फा मनी के प्रबंध साझेदार ज्योति प्रकाश ने इसी भावना को दोहराते हुए कहा, ”इस एसेट क्लास में तेजी है और सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है। इसलिए रुझान ऊपर की ओर है।” उन्होंने गोल्ड ईटीएफ में मजबूत निवेशक रुचि को इस तेजी का कारण बताया। प्रकाश ने कहा, ”कमजोर डॉलर भी सोने के लिए सहायक बना हुआ है।” शनिवार को डॉलर सूचकांक 0.38% गिरकर 98.18 पर बंद हुआ।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - September 28, 2025 | 7:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement