facebookmetapixel
Advertisement
ट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले: 150 करोड़ लोगों का यह नेता है असली ‘टफ कुकी’NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, NTA की लापरवाही से परिवार परेशानBonus Stocks Alert: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे मुफ्त में शेयरOMC को भारी चपत: तेल कंपनियों को लगा ₹22,000 करोड़ का बड़ा झटका, बाजार से कम दाम पर बेची रसोई गैसCrude Oil Import: पश्चिम एशिया संकट की भारी चपत, बराबर तेल खरीदने के बाद भी 81.5% बढ़ा भारत का खर्चRBI Regulatory Action: विदेश से जुटाई उधारी की रोज देनी होगी जानकारी, RBI ने बैंकों को दिया कड़ा निर्देशबैंकिंग सेक्टर में हलचल! वारी रिन्यूएबल्स के बड़े सौदे को हरी झंडी, HSBC इंडिया ने दिए ₹1,255 करोड़देश के बड़े कैंसर अस्पताल HCG ऑन्कोलॉजी हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड, नियमों की अनदेखी को लेकर हुई कार्रवाईAmazon ने तय समय से पहले हासिल किया बड़ा लक्ष्य, भारत में बनी ‘वॉटर पॉजिटिव’ कंपनीमहिला श्रम शक्ति में उछाल: असंगठित क्षेत्र में महिलाओं की हिस्सेदारी दो-तिहाई के पार, ई-श्रम पोर्टल पर रिकॉर्ड पंजीकरण

नवंबर में नरम हो सकता है सोना

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 11:46 PM IST

पिछले हफ्ते अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच चुका  सोना नवंबर महीने में  अपनी चमक थोड़ी खो सकता है। यह अनुमान सोने के एक विशेषज्ञ ने रविवार को दी।


सोने का विश्लेषण  करने वाले भार्गव वैद्य ने कहा कि नवंबर के अंत तक सोना 12-13 हजार प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ सकता है। हालांकि उन्होंने कहा कि इसमें उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा। सोने की ऊंची कीमत सोने के सिक्के की मांग में बड़ा असर डालती है।

उन्होंने कहा कि ऊंची कीमत के चलते त्योहार के इस सीजन में मांग में अच्छी खासी कमी आई है। वैद्य ने कहा कि जब तक कीमतें नहीं गिरतीं, मांग में इजाफे की उम्मीद नहीं की जा सकती। मुंबई बुलियन असोसिएशन के प्रेजिडेंट सुरेश हुंडिया ने कहा कि हाजिर बाजार में 40 डॉलर प्रति आउंस के भारी-भरकम डिस्काउंट के बाद भी सोने के खरीदार नजर नहीं आ रहे।

बाजार में फिलहाल सिर्फ और सिर्फ बिक्रेता नजर आ रहे हैं। उन्होंने हालांकि कहा कि आने वाले दिनों में सोने की कीमत में निश्चित रूप से गिरावट आने के आसार हैं। एक और विशेषज्ञ अमित झावेरी ने बताया कि ऊंची कीमत के चलते बाजार में काफी बिक्रेता हैं। इन बिक्रेताओं में ज्यादातर ऐसे हैं जिनके पास कम मात्रा में सोना है।

दोनों ही कीमती धातुओं सोने और चांदी में शनिवार को भारी गिरावट देखी गई थी क्योंकि दुनिया भर के शेयर बाजार में रकम गंवा चुकेनिवेशकों ने इस बाजार में मुनाफावसूली की। शनिवार को सोना स्टैंडर्ड 665 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 13440 रुपये के स्तर पर आ गया था। शुध्द सोना इस दौरान 13500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था।

शुक्रवार को न्यू यॉर्क के बाजार में सोना इसलिए लुढ़का था क्योंकि वॉल स्ट्रीट में नुकसान झेलने वाले निवेशकों ने इसकी भरपाई के लिए कीमती धातुओं में से अपना निवेश निकाल लिया था। शुक्रवार को सोना करीब 9.6 फीसदी गिरा था क्योंकि निवेशकों ने सोने में निवेशित धन निकाल लिया था।

इससे पहले सोना ढाई महीने के उच्चतम स्तर 931 डॉलर प्रति आउंस पर पहुंच गया था क्योंकि वित्तीय संकट केकारण दुनिया भर के शेयर बाजार में मची तबाही के बाद लोगों ने सुरक्षित निवेश की तलाश में सोने में निवेश बढ़ा दिया था।

इसके बाद शेयर बाजार में अपने स्टॉक बचाने की खातिर मार्जिन मनी की जरूरत पूरा करने के लिए निवेशकों ने सोना बेच दिया था। इस वजह से सोना 823.5 डॉलर प्रति आउंस के निचले स्तर पर पहुंच गया था। हाजिर बाजार में सोना 845 डॉलर के स्तर पर आ गया था और इस तरह इसमें 7.2 फीसदी की गिरावट आई थी।

Advertisement
First Published - October 13, 2008 | 3:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement