Gold, silver price today
Gold and Silver Rate today: ग्लोबल बाजार में नरमी के बीच घरेलू बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत मंगलवार को नरमी के साथ हुई। हालांकि सोने के भाव बाद में सुधर गए, लेकिन चांदी नरमी के साथ ही कारोबार कर रही है। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के भाव 96,000 रुपये, जबकि चांदी के भाव 97,900 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोन चांदी नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
सोने के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 337 रुपये की गिरावट के साथ 95,600 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 95,937 रुपये था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 108 रुपये की तेजी के साथ 96,045 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 96,060 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 95,537 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 99,358 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 88 रुपये की गिरावट के साथ 97,915 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 98,003 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 103 रुपये की गिरावट के साथ 97,900 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 97,949 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 97,845 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,01,999 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 3,355.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,365.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 20.10 डॉलर की गिरावट के साथ 3,345.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव पिछले महीने 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे। Comex पर चांदी के वायदा भाव 33.61 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 33.60 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.09 डॉलर की गिरावट के साथ 33.52 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
| MCX | Open | Last Close | LTP |
| सोना | 95,600 | 95,937 | 96,045 |
| चांदी | 97,915 | 98,003 | 97,900 |
| Comex | Open | Last Close | LTP |
| सोना | 3,355.60 | 3,365.80 | 3,345.70 |
| चांदी | 33.61 | 33.60 | 33.52 |
(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। Last Trading Price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)