facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming IPOs This Week: इस हफ्ते 4 नए IPO खुलेंगे, 9 कंपनियों की होगी बंपर लिस्टिंगप्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया शोकE20 पेट्रोल पर भड़के लोग, सर्वे में सरकार के फैसले को बताया ‘फ्लॉप’; कहा: माइलेज-मरम्मत के खर्च ने बढ़ाई मुसीबतCopper Demand: भारत में तांबे की मांग तेज, हर 5 साल में 5 लाख टन नई रिफाइंड क्षमता की होगी जरूरतMarket Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार में क्या रहेगा ट्रिगर? TCS रिजल्ट, क्रूड ऑयल और ग्लोबल संकेत अहमMarket Cap: टॉप-10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल-बजाज फाइनेंस ने मारी बाजीइंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों से मचा हड़कंप, भारत सरकार ने मेटा को भेजा सख्त नोटिसबड़ा झटका: खरीदार न मिलने से 9 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी रद्द, निवेशकों ने नहीं दिखाई रुचिपश्चिम एशिया में सीजफायर के बाद सरकार का बड़ा फैसला: नेचुरल गैस सप्लाई पर पाबंदियां हटीं, वापस लिया इमरजेंसी ऑर्डरएक शेयर पर ₹75 का डिविडेंड! इंटीरियर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

मौसमी मांग से सोने व चांदी का बाजार मजबूत

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 1:04 AM IST

विश्व बाजार में सोने की गिरावट के बावजूद स्थानीय बाजार में सोने के भाव में मजबूती का रुख रहा।


बताया जा रहा है कि शादी-ब्याह के मौसम के कारण सोने के दाम में 15 रुपये प्रति दस ग्राम की मजबूती देखी गयी।सोने की कीमत दिल्ली के सर्राफा बाजार में प्रति दस ग्राम 11,780 रुपये देखी गयी। आभूषण विक्रेताओं की खरीदारी के कारण चांदी की कीमत में मजबूती का रुख रहा।


बाजार सूत्रों के मुताबिक शादी के मौसम के कारण आभूषण विक्रेताओं द्वारा खरीदारी के कारण सोने व चांदी की मांग में तेजी के कारण इनकी कीमतों में मजबूती का रुख रहा। उनका कहना है कि अमूमन विश्व बाजार के रुख से ही स्थानीय बाजार में सोने व चांदी की कीमत तय होती है लेकिन मौसमी मांग के कारण विश्व बाजार का रुख बेअसर नजर आया।


लंदन में सोने की कीमत में प्रति औंस 6.11 डॉलर की गिरावट देखी गयी। इसकी कीमत 887.14 डॉलर प्रति औंस रही। जून माह के लिए सोने के वायदा बाजार में भी प्रति औंस 6.40 डॉलर की गिरावट देखी गयी। जबकि चांदी की कीमत में यह गिरावट 15.5 सेंट्स रही। स्थानीय बाजार में स्टैंडर्ड सोना व आभूषण की कीमत प्रति दस ग्राम 15 रुपये मजबूत हुई।


स्टैंडर्ड सोने की कीमत 11,780 रुपये प्रति दस ग्राम देखी गयी तो आभूषण के भाव प्रति दस ग्राम 11, 630 रुपये के स्तर पर पहुंच गये। नयी खरीदारी के कारण चांदी में भी प्रति किलो 390 रुपये की मजबूती देखी गयी और इसकी कीमत 22,800 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गयी।


लेकिन चांदी की साप्ताहिक डिलिवरी में प्रति किलो 360 रुपये की गिरावट देखी गयी। इसके भाव प्रति किलो 22,350 रुपये रहे। चांदी के सिक्कों की कीमत में कोई बदलाव नहीं दर्ज किया गया। चांदी के 100 सिक्कों की कीमत खरीदारी के स्तर पर 26,500 रुपये रही तो बिक्री के स्तर पर इसकी कीमत 26,600 रुपये देखी गयी।

Advertisement
First Published - May 1, 2008 | 11:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement