facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: विदेशी मुद्रा जुटाने की आरबीआई रणनीति पर नए सवालनिजी इंफ्रा निवेश की वापसी को संस्थागत रूप से तैयार हो भारतमार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर संस्थानों के नियमों पर भी हो संसदीय निगरानीPF खाताधारकों के लिए चेतावनी! 5 साल से पहले पैसा निकाला तो हो सकता है नुकसानJio IPO के बाद क्या? AI पर Ambani का नया दांव, Airtel के लिए नई चुनौती!उज्जैन भूमि खरीद विवाद: मोहन यादव पर जमीन खरीद को लेकर कांग्रेस का हमला, BJP ने आरोपों को बताया झूठानोएल टाटा छोड़ेंगे ट्रेंट के चेयरमैन का पद, बोले- ‘यह मेरी आखिरी AGM’MFs से एक साल में जुड़े 3.94 करोड़ निवेशक; FY26 में फोलियो बढ़कर 27.39 करोड़; इक्विटी स्कीमें बनीं पहली पसंदअदाणी पावर अगले 5 साल में ₹2 लाख करोड़ से अधिक निवेश करेगी, 45 गीगावॉट कैपेसिटी का टारगेटसोना-चांदी में बड़ी गिरावट के संकेत, निवेश का सही मौका है या अभी करें इंतजार?

एल्युमिनियम के वायदा भाव में गिरावट

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 12:44 AM IST

कारोबारियों के मुनाफा कमाने और इसके भंडार में वृद्धि होने के चलते मंगलवार को एल्युमिनियम के वायदा भाव में 1.11 फीसदी की कमी आयी है।


वैश्विक बाजार में हो रही मुनाफाखोरी के प्रभाव में एल्युमिनियम का कारोबार भी आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई सौदे के लिए एल्युमिनियम की कीमत में 1.80 रुपये की कमी आयी और यह 127.20 रुपये से 125 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच दौड़ने के बाद 124.80 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर हो गया।

जून में डिलीवर होने वाले सौदे में भी 1.40 रुपये की कमी आयी और यह 125 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। कारोबारियों का कहना है कि लंदन मेटल एक्सचेंज के भंडार में 10,425 टन की महत्वपूर्ण वृद्धि हुई और यह 10.39 लाख टन तक जा पहुंचा है। इसी के चलते वायदा बाजार में एल्युमिनियम की कीमत में यह कमी हुई है।

लंदन मेटल एक्सचेंज में इसकी कीमत में 43 डॉलर प्रति टन की कमी आयी है और यह 2,995 डॉलर प्रति टन तक जा पहुंचा है। दिल्ली के एक कारोबारी ने बताया कि एल्युमिनियम के भंडार में वृद्धि होने से इसकी कीमत में गिरावट आयी है।

Advertisement
First Published - May 20, 2008 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement