facebookmetapixel
Advertisement
NSE IPO: सरकारी बीमा कंपनियों की चांदी, 32 पैसे में खरीदे शेयर अब देंगे हजारों करोड़; पर सॉल्वेंसी संकट बरकरारMarket Outlook: अमेरिका-ईरान वार्ता, कच्चे तेल के दाम और FIIs की खरीद-बिक्री से तय होगी शेयर बाजार की चालUpcoming IPO: IPO मार्केट में फिर लौटी रौनक! अगले हफ्ते खुलेंगे 3 बड़े मेनबोर्ड IPO, JIO-NSE भी तैयारी मेंशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.15 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल रही सबसे आगेहोर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा कदम: रूस से रिकॉर्ड तोड़ तेल आयात, UAE से भी जमकर खरीदारीवैश्विक तनाव के बीच आर्थिक हालातों की समीक्षा करेगी स्टैंडिंग कमेटी, RBI ने जताया है सुस्ती का अनुमान1250% का मोटा डिविडेंड! प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेमौसम का डबल अटैक: कहीं भारी बारिश व आंधी-तूफान का अलर्ट, तो कहीं अभी और सताएगी भीषण गर्मीसोने-चांदी की मंदी पर ‘Rich Dad, Poor Dad’ के लेखक की बड़ी सलाह: कीमत नहीं, हालात देखकर करें निवेश‘योग बना दुनिया का सबसे बड़ा सामूहिक उत्सव’, कोलकाता में बोले PM मोदी: उम्र बढ़े पर कम न हो ऊर्जा

लुढ़का देसी सर्राफा बाजार

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 7:46 PM IST

लगातार दूसरे दिन भी सोने में गिरावट दर्ज की गई । बुधवार को सर्राफा बाजार में सोना 40 रुपये गिरकर प्रति 10 ग्राम 11,840 रुपये पहुंच गया।


वैश्विक स्तर पर इसकी कीमत में गिरावट जारी है। पिछले दिन सोना 260 रुपये लुढ़क गया था। बाजार विश्लेषक कहते हैं कि अब जबकि सोना 800 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर डोलने लगा है, इसकी खरीदारी का दबाव बढ़ने की उम्मीद है।

खुदरा व्यापारी अभी किसी प्रकार की लिवाली नहीं कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें अंदेशा है कि आगे भी सोने की कीमतों में गिरावट जारी रहेगी। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट की वजह से लंदन में लगातार चौथे दिन सोने की कीमतों में गिरावट जारी है।

इससे सोने को महंगाई में हेज करने के रूप में इस्तेमाल करने की प्रवृति में भी कमी आ रही है। मानक सोना और आभूषण में प्रति 10 ग्राम के लिए 40 रुपये की गिरावट दर्ज की गई और यह क्रमश: 11,840 रुपये और 11,690 रुपये पर पहुंच गया है।

Advertisement
First Published - September 3, 2008 | 11:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement