facebookmetapixel
Advertisement
New rules from July 1: पासपोर्ट महंगा, आधार अपडेट मुफ्त! 1 जुलाई से लागू होंगे ये बड़े बदलाव, जानिए किस पर कितना असरTata पर साइबर हमले के बाद iPhone 18 Pro की तस्वीरें और सप्लायर लिस्ट लीक, Apple की बढ़ी चिंताIOC शेयर रखने वालों के लिए जरूरी खबर! कंपनी ने फाइनल डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट घोषित कीMSME, स्किल डेवलपमेंट और विदेशी निवेश पर फोकस, यूपी को बड़ा निवेश हब बनाने में जुटी सरकार: नितिन अग्रवालPFC-REC Merger: शेयरों में किया है निवेश, तो कैसे होगा फायदा? नए निवेशक क्या करें?Aarogya Setu 2.0: घर बैठे मिलेगा हेल्थ रिकॉर्ड, डॉक्टर, OPD और आयुष्मान का फायदा; जानें 10 बड़े फीचर्सभारत में वॉटर क्राइसेस बनेगा ₹20 लाख करोड़ निवेश का मौकाICICI Bank Dividend: ICICI Bank के निवेशकों की होगी कमाई! बैंक ने तय की डिविडेंड रिकॉर्ड डेटSIS Share Buyback: ₹478 में खरीदेगी शेयर, 2017 के बाद पांचवीं बार होगा बायबैकभारत के सबसे बड़े IPO के पीछे कैसे तैयार हुआ मुकेश अंबानी का ‘Project Jupiter’? जानें Jio IPO की पूरी कहानी

Delhi Gold-Silver Rate: सोना बढ़कर 61,650 रुपये पर पहुंचा, चांदी में 500 रुपये की गिरावट

Advertisement

वैश्विक बाजारों में सोना और चांदी दोनों कमजोर होकर क्रमश: 1,975 डॉलर प्रति औंस और 22.92 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे।

Last Updated- October 24, 2023 | 7:44 PM IST
Gold Silver Price

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने की कीमत 50 रुपये बढ़कर 61,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई जबकि चांदी में 500 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि सोने में एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव देखा गया। निवेशक इजराइल-हमास संघर्ष से जुड़े ताजा घटनाक्रम को लेकर सजग नजर आए। हालांकि, चांदी 500 रुपये गिरकर 74,500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर आ गई।

वैश्विक बाजारों में सोना और चांदी दोनों कमजोर होकर क्रमश: 1,975 डॉलर प्रति औंस और 22.92 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे।

गांधी के मुताबिक, सर्राफा कारोबारियों का मानना है कि अमेरिका में अर्थव्यवस्था संबंधी व्यापक आंकड़े आने से पहले सोना अपने ऊपरी दायरे में मजबूती हासिल करेगा। इस बीच, वायदा कारोबार में सोने का दिसंबर अनुबंध 332 रुपये गिरकर 60,267 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसके अलावा एमसीएक्स पर चांदी का दिसंबर अनुबंध 521 रुपये टूटकर 71,554 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।

दशहरा का अवकाश होने से मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में कारोबार दिन के पहले हिस्से में बंद रहा। बाद में इसे शाम के सत्र के लिए खोला गया।

Advertisement
First Published - October 24, 2023 | 7:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement