facebookmetapixel
Advertisement
Mumbai 3.0: तीसरी मुंबई के विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी, सुरबाना जुरोंग को नियुक्त किया गया प्रोजेक्ट मैनजमेंट सलाहकारGold-Silver Outlook: सोने-चांदी में तेजी के आसार; महंगाई, पश्चिम एशिया तनाव पर निवेशकों की नजरUpcoming IPO This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! इस हफ्ते 5 मेनबोर्ड और 4 SME IPO खुलेंगेMTF से खरीदते हैं शेयर? मार्जिन कॉल और फोर्स्ड सेलिंग से बढ़ सकती है मुश्किलेंकच्चे तेल की कीमतों और पश्चिम एशिया तनाव से तय होगी इस हफ्ते बाजार की चाल, इन आंकड़ों पर रखें नजरFinancial Freedom: आखिर कितनी कमाई और बचत के बाद आप नौकरी की मजबूरी से बाहर निकल सकते हैं?चांदी के आभूषणों की शुद्धता जांचना अब होगा और आसान, BIS दो साल में बढ़ाएगा हॉलमार्किंग नेटवर्कभारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त के पहले हफ्ते में ₹12,921 करोड़ का निवेशMCap: शेयर बाजार में उछाल से चार कंपनियों का मार्केट कैप 1.43 लाख करोड़ बढ़ा, SBI रहा टॉप गेनरदिल्ली में 14 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

IOC शेयर रखने वालों के लिए जरूरी खबर! कंपनी ने फाइनल डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट घोषित की

Advertisement

Indian Oil (IOC) ने FY26 के ₹1.25 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड के लिए 14 अगस्त 2026 को रिकॉर्ड डेट तय कर दी है

Last Updated- June 30, 2026 | 3:30 PM IST
Indian Oil Corporation Dividend

सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के शेयरधारकों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए घोषित किए गए फाइनल डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट तय कर दी है। इस संबंध में कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को जानकारी दी।

कंपनी ने अपने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि 14 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को रिकॉर्ड डेट रखा गया है। यानी जिन निवेशकों का नाम इस दिन कंपनी के रिकॉर्ड में शेयरधारक के रूप में दर्ज होगा, वही ₹1.25 प्रति इक्विटी शेयर के फाइनल डिविडेंड के हकदार होंगे।

मई में किया था डिविडेंड का ऐलान

इंडियन ऑयल ने मई 2026 में वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (Q4 FY26) के नतीजों के साथ ₹1.25 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड देने की घोषणा की थी। हालांकि, यह डिविडेंड कंपनी की आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद ही दिया जाएगा।

Also Read: ICICI Bank Dividend: ICICI Bank के निवेशकों की होगी कमाई! बैंक ने तय की डिविडेंड रिकॉर्ड डेट

कंपनी ने क्या कहा?

एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि 30 जून 2026 को हुई बोर्ड बैठक में 14 अगस्त 2026 को रिकॉर्ड डेट तय करने का फैसला लिया गया है, ताकि यह तय किया जा सके कि वित्त वर्ष 2025-26 के फाइनल डिविडेंड के लिए कौन-कौन से शेयरधारक पात्र होंगे।

रिकॉर्ड डेट क्यों होती है अहम?

रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है, जिस दिन कंपनी अपने रिकॉर्ड में यह देखती है कि उसके शेयरधारक कौन हैं। अगर किसी निवेशक का नाम इस तारीख तक कंपनी के रिकॉर्ड में दर्ज है, तो वही घोषित डिविडेंड पाने का हकदार होता है।

शेयर का प्रदर्शन कैसा रहा?

डिविडेंड रिकॉर्ड डेट के ऐलान के दिन इंडियन ऑयल (IOC) का शेयर 139.85 रुपये पर कारोबार करता दिखा। दिन के दौरान इसमें 0.47% (0.65 रुपये) की बढ़त रही। अगर शेयर के पिछले प्रदर्शन की बात करें तो पिछले 3 महीने में इसने करीब 3.17% का रिटर्न दिया है, जबकि एक साल में शेयर करीब 4.87% कमजोर हुआ है। हालांकि, लंबी अवधि में इसने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। 3 साल में शेयर करीब 53.21% और 5 साल में 94.17% का रिटर्न दे चुका है। वहीं, इस साल (YTD) अब तक शेयर करीब 15.68% नीचे है।

Advertisement
First Published - June 30, 2026 | 2:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement