facebookmetapixel
Advertisement
मराठी नहीं बोलने पर ऑटो-टैक्सी चलाने पर रोक? चालकों ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा10 साल में 97% सस्ता हुआ मोबाइल डेटा, खपत 128 गुना बढ़ी: रिलायंस जियोक्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को रिकॉर्डतोड़ मुनाफा, FY26 में 49% बढ़ा; जनधन योजना के 55 लाख नए खाते भी खुलेSEBI ने FY26 में किए म्युचुअल फंड से जुड़े ये बदलाव, हो रहा निवेशकों पर सीधा असरसरकार ने कच्ची चीनी आयात की शर्तें बदलीं, रिफाइनिंग-बिक्री के लिए दिया 2 महीने का समयSIP बनी ग्रोथ का सहारा, जुलाई में इक्विटी म्युचुअल फंड्स का AUM ₹48.5 लाख करोड़ के ऑल-टाइम हाई पर₹3,143 करोड़ जुटाने की समयसीमा खत्म, Zee ने SAT से मांगी एक दिन की मोहलतIPO में निवेश का मौका! 21 साल पुरानी कंपनी का खुलने जा रहा IPO, ₹408-429 प्राइस बैंड तयइस राखी बहन-बेटी के नाम शुरू करें बचत, पोस्ट ऑफिस की इन स्कीम्स में 8.2% तक ब्याज का मौकाअब निजी कंपनियों को मिलेगी DRDO की मिसाइल तकनीक, बढ़ेगा देश में हथियारों का उत्पाद

Delhi Bullion Market: सोना 506 रुपये चढ़ा, चांदी में 1,374 रुपये की उछाल

Advertisement
Last Updated- January 03, 2023 | 6:54 PM IST
Gold silver price today

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतें मंगलवार को 506 रुपये चढ़कर 55,940 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गईं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,434 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,374 रुपये के उछाल के साथ 71,224 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ‘एशियाई कारोबार में मंगलवार की सुबह के कारोबार में कॉमेक्स में सोने की मजबूत शुरुआत हुई। सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोने की मांग बढ़ने से इसमें तेजी आई।’

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 126 अंक चढ़ा, निफ्टी 18,200 के पार

विदेशी बाजारों में सोना बढ़त के साथ 1,843 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी तेजी के साथ 24.37 डॉलर प्रति औंस पर थी। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (जिंस शोध) नवनीत दमानी ने कहा, ‘सोने की कीमत छह माह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। बाजार के निवेशकों का ध्यान इस सप्ताह आने वाले अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ताजा नीतिगत बैठक के ब्योरे पर है जो वहां के केन्द्रीय बैंक के ब्याज दरों में वृद्धि के संदर्भ में संकेत दे सकता है।

Advertisement
First Published - January 3, 2023 | 5:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement