facebookmetapixel
Advertisement
भारत-अमेरिका को मतभेद दूर कर भरोसेमंद कर व्यवस्था बनाने पर काम करना चाहिए: सर्जियो गोरभारतीय चुनाव व्यवस्था की तारीफ कर बोले ट्रंप, कांग्रेस ने कहा- ईवीएम भी अमेरिका भेज देंगेब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण पर चार ज्ञान संकलन जारी किए, टिकाऊ विकास पर जोरदुबई का कमर्शियल रियल एस्टेट बाजार मजबूत, पहली छमाही में लेनदेन 8.5% बढ़ाबाल यौन शोषण सामग्री पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया के ‘सेफ हार्बर’ प्रावधान पर साफ संदेश17 सितंबर से सेमीकॉन इंडिया 2026, वैश्विक सीईओ और 500 से ज्यादा प्रदर्शक करेंगे ​शिरकत 13-17 साल के किशोरों के लिए नया चैटजीपीटी, मजबूत सुरक्षा और पैरेंटल कंट्रोल की सुविधालाठीचार्ज और पुलिस हिंसा की जांच करेगी 3 सदस्यीय समिति, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देशपायलटों की आकस्मिक ड्रग जांच 25% करने की मांग, डीजीसीए से एफआईपी की अपीलभारत के समुद्री व्यापार का नया गेटवे बना विझिंजम, 57 लाख टीईयू क्षमता की ओर बढ़ा बंदरगाह

Cumin Turmeric Rate: जीरा व हल्दी के बेतहाशा बढ़ रहे वायदा भाव पर सख्ती

Advertisement

जीरा व हल्दी के वायदा भाव अगर 5 दिन में 10 फीसदी बढ़ते हैं तो E-ASM लागू हो जाएगा

Last Updated- June 28, 2023 | 5:15 PM IST
Turmeric price hike

जीरा और हल्दी की कीमतों में भारी तेजी देखी जा रही है। इन दोनों के वायदा भाव में आ रही बेतहाशा तेजी पर NCDEX और सख्त हो गया है। NCDEX ने इनके वायदा कारोबार पर Event based Additional Surveillance Margin (E-ASM) लगाने का निर्णय लिया है। जीरे की तेजी थामने के लिए इस साल 3 बार अतिरिक्त मार्जिन लग चुका है। फिर भी इसकी कीमतों में तेजी थम नहीं रही है।

5 दिन में भाव 10 फीसदी और 10 दिन में 15 फीसदी बढ़ने लगेगा E-ASM

जीरा व हल्दी के वायदा भाव अगर 5 दिन में 10 फीसदी बढ़ते हैं तो E-ASM लागू हो जाएगा। इन दोनों के भाव 10 दिन में 15 फीसदी बढ़ने पर भी E-ASM लागू हो जाएगा। इस E-ASM की दर 2.5 फीसदी रहेगी और यह पहले से प्रभावी मार्जिन के अलावा लगेगा। जीरा और हल्दी के वायदा कारोबार पर यह E-ASM सभी चालू अनुबंध और आगे लॉन्च होने वाले सभी अनुबंधों पर लागू होगा। दोनों जिंसों के अनुबंधों पर यह E-ASM 18 जुलाई तक लागू रहेगा।

Also read: अरहर दाल की कीमतों को थामने के लिए सरकार ने उठाया कदम, बफर स्टॉक से होगी बिक्री

इस साल जीरा 80 फीसदी महंगा हो चुका है

इस साल जीरा के वायदा भाव करीब 80 फीसदी बढ़ चुके हैं। जनवरी महीने के शुरू में जीरा के वायदा भाव 32 हजार रुपये प्रति क्विंटल थे, खबर लिखे जाने के समय यह 57 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहा था। इसी महीने इसके वायदा भाव 58 हजार रुपये पार कर चुके हैं।

Also read: Gold-Silver Price Today: बढ़े सोने-चांदी के भाव, 58 के पार सोना, 69 हजार से ऊपर चांदी

जीरे की कीमतों में तेजी की वजह इसका उत्पादन काफी घटना है। हल्दी के वायदा भाव इस महीने करीब 20 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुके हैं। खबर लिखे जाने के समय हल्दी के वायदा भाव 9,700 रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर चल रहे थे।

Advertisement
First Published - June 28, 2023 | 5:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement