facebookmetapixel
Advertisement
रिकॉर्ड FII निकासी और ईरान संकट ने बढ़ाई टेंशन, चालू खाते का घाटा बढ़ने से रुपये पर भारी दबावEditorial: मॉनसून की सुस्त चाल ने बढ़ाई टेंशन, खेती और अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतराअयोध्या राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, UP पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तारAI पर दुनिया का महा-समझौता: भारत समेत 35 देशों ने मिलाया हाथ, अमेरिका की बड़ी पहल को मिला साथ‘विकसित भारत 2047 के लिए जिम्मेदारी से AI अपनाना जरूरी’, ICAI के मंच से PM मोदी का संदेशबंगाल सरकार का बड़ा फैसला: खत्म होगा शहरी भूमि सीमा अधिनियम, बड़े निवेश का रास्ता साफ43 साल बाद तोशाखाना के उपहारों की बड़ी नीलामी, कोई भी भारतीय नागरिक ऑनलाइन लगा सकता है बोलीस्मार्टफोन मार्केट में Amber Enterprises की एंट्री, Oppo के साथ हुई बड़ी डील; ब्रोकरेज ने बढ़ाई कंपनी की रेटिंगरिलायंस इन्फ्रा फंड हेराफेरी केस: सेबी ने दूसरी बार ठुकराई अनिल अंबानी की दलील, लग सकता है बड़ा बैनDelhi-NCR में अब AI काटेगा चालान! सड़कों पर शुरू हुआ नया सिस्टम, जरा सी लापरवाही पड़ेगी भारी

इलायची निर्यात 15 फीसदी गिरा

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 7:42 PM IST

दुनिया के दूसरे सबसे बड़े इलायची उत्पादक भारत ने वित्तीय वर्ष 2007-08 के पहले 11 महीनों में 1565 टन इलायची का निर्यात किया है।


मसाला बोर्ड के मुताबिक, इसकी ऊंची घरेलू खपत और आपूर्ति संकट के चलते पिछले साल की तुलना में इलायची केनिर्यात में 15.17 की अच्छी-खासी गिरावट हुई है। नाम उजागर न करने की शर्त पर इस बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि न केवल वजन बल्कि इससे होनेवाली आय में भी गिरावट आयी है।


कीमत के लिहाज से यह गिरावट 8.21 फीसदी की है। अब इसका निर्यात कम होकर 30.66 करोड़ रुपये रह गया है। मसालों की रानी कही जानेवाली इलायची के मूल्य में भी साल 2006-07 के बाद तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इलायची का औसत नीलामी मूल्य तब से अब तक दोगुना होकर 600 करोड़ रुपये प्रति किलो हो गया है। इसकी वजह इसके उत्पादन में होनेवाली गिरावट भी है।


इस दौरान इसके उत्पादन में 13.44 फीसदी की गिरावट हुई है। इलायची उत्पादक क्षेत्र में प्रतिकूल मौसम की वजह से अब इसका उत्पादन घटकर 9725 टन रह गया है। उनके मुताबिक, निर्यात में होनेवाली यह गिरावट छोटी और बड़ी दोनों ही किस्मों में हुई है। पर सबसे ज्यादा गिरावट छोटी इलायची में दर्ज की गयी है।


छोटी इलायची में 35 फीसदी की जबकि बड़ी इलायची में 7 फीसदी की कमी हुई है। कमी के बाद छोटी इलायची का निर्यात 365 टन जबकि बड़ी इलायची 1200 टन रह गया है।

Advertisement
First Published - April 9, 2008 | 11:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement