facebookmetapixel
Advertisement
अगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यानग्रीन यूरिया को प्रतिस्पर्धी बनाने की तैयारी, लागत का अंतर दूर करने के लिए सब्सिडी देगी सरकारराज्यों के पूंजीगत व्यय में आई सुस्ती, 20 राज्य ने दो महीने में खर्च किया बजट का सिर्फ 5.86% हिस्सा

कमोडिटी एक्सचेंजों के कारोबार में उछाल

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:17 PM IST

देश में कमोडिटी एक्सचेंजों के कारोबार में 9.82 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है।


वर्तमान वित्त वर्ष में 15 मार्च तक यह आंकड़ा 38,53,524 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 35,08,856 करोड़ रुपये था। एक मार्च से 15 मार्च तक राष्ट्रीय स्तर के तीनों एक्सचेंजों और 20 क्षेत्रीय एक्सचेंजों में कारोबार में 41.49 फीसदी का इजाफा हुआ है और यह एक साल पहले के मुकाबले 2,57,675 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है। फॉरवर्ड मार्केट कमिशन (वायदा बाजार आयोग) ने एक बयान में यह जानकारी दी है।


एफएमसी ने कहा है कि हमने एनसीडीईएक्स को कार्बन क्रेडिट फ्यूचर का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट लॉन्च करने की अनुमति दे दी है। साथ ही, आयोग ने 8 ग्राम के सोने के सिक्के में भी वायदा कारोबार शुरू करने की इजाजत दे दी है। एफएमसी के डेटा के मुताबिक, देश के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स का टर्नओवर 19.31.97.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है जबकि एग्री कमोडिटी एक्सचेंज एनसीडीईएक्स का टर्नओवर 55,069.71 करोड़ रुपये पर।


राष्ट्रीय स्तर केदूसरे एक्सचेंजों मसलन अहमदाबाद स्थित एनएमसीई में इस दौरान 2670.60 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।क्षेत्रीय एक्सचेंजों की बात की जाए तो मुख्यत: सोया ऑयल का कारोबार करने वाले इंदौर स्थित नैशनल बोर्ड ऑफ ट्रेड का टर्नओवर मार्च महीने के पहले पखवाड़े में 4096.76 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। एफएमसी के मुताबिक, एमसीएक्स पर हुए कारोबार में सोना, चांदी और कच्चा तेल का कारोबार उफान पर रहा और इसमें सबसे ज्यादा वॉल्यूम दर्ज किया गया।


एफएमसी हर पखवाड़े कारोबारी आंकड़े जारी करता है। 15 मार्च को सोने के अप्रैल वायदा का भाव सबसे उच्चतम स्तर 13050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया और इस दौरान सोने में कुल 71,062 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। उधर, एनसीडीईएक्स में सोया ऑयल ने चना को पछाड़ते हुए 10736.21 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

Advertisement
First Published - March 29, 2008 | 12:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement