facebookmetapixel
Advertisement
NSE IPO: सरकारी बीमा कंपनियों की चांदी, 32 पैसे में खरीदे शेयर अब देंगे हजारों करोड़; पर सॉल्वेंसी संकट बरकरारMarket Outlook: अमेरिका-ईरान वार्ता, कच्चे तेल के दाम और FIIs की खरीद-बिक्री से तय होगी शेयर बाजार की चालUpcoming IPO: IPO मार्केट में फिर लौटी रौनक! अगले हफ्ते खुलेंगे 3 बड़े मेनबोर्ड IPO, JIO-NSE भी तैयारी मेंशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.15 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल रही सबसे आगेहोर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा कदम: रूस से रिकॉर्ड तोड़ तेल आयात, UAE से भी जमकर खरीदारीवैश्विक तनाव के बीच आर्थिक हालातों की समीक्षा करेगी स्टैंडिंग कमेटी, RBI ने जताया है सुस्ती का अनुमान1250% का मोटा डिविडेंड! प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेमौसम का डबल अटैक: कहीं भारी बारिश व आंधी-तूफान का अलर्ट, तो कहीं अभी और सताएगी भीषण गर्मीसोने-चांदी की मंदी पर ‘Rich Dad, Poor Dad’ के लेखक की बड़ी सलाह: कीमत नहीं, हालात देखकर करें निवेश‘योग बना दुनिया का सबसे बड़ा सामूहिक उत्सव’, कोलकाता में बोले PM मोदी: उम्र बढ़े पर कम न हो ऊर्जा

पहले दिन ही सर्किट के लपेटे में आया सुपारी वायदा

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 7:49 PM IST

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में गुरुवार को शुरू हुए सुपारी वायदा कारोबार में काफी उतार-चढ़ाव रहा।


कारोबार के दौरान जहां अक्टूबर और नवंबर वायदा लोअर सर्किट के लपेटे में आ गया, वहीं कारोबारियों ने दिसंबर वायदा में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई और इस कॉन्ट्रैक्ट में एक भी सौदा नहीं हुआ। गुरुवार को शिमोगा मंडी में भाव था 113.80 रुपये प्रति किलो।

एक्सचेंज के बिजनेस मैनेजर राजेश बंसल ने बताया कि अक्टूबर वायदा 119.30 रुपये पर खुला और ऊंचे में 123 रुपये प्रति किलो जाने के बाद अंतत: 116.40 रुपये पर बंद हुआ। अक्टूबर वायदा में तीन फीसदी का लोअर सर्किट लगा, लेकिन भाव और ऊपर न चढ़ने की वजह से कारोबार रोकने की जरूरत नहीं पड़ी।

इसी तरह नवंबर वायदा 118.70 रुपये पर खुला और ऊंचे में 120 रुपये तक गया और यह कॉन्ट्रैक्ट 117.10 रुपये पर बंद हुआ। नवंबर वायदा 4 फीसदी के लोअर सर्किट के लपेटे में आया और दोपहर दो बजे के बाद इसमें कोई कारोबार नहीं हो पाया। गौरतलब है कि सुपारी वायदा में तीन फीसदी के सर्किट का प्रावधान है।

ऐसे में अगर कीमत में तीन फीसदी की बढ़ोतरी या फिर तीन फीसदी की कमी होती है तो कीमतों में स्थिरता के लिए कारोबार कुछ समय के लिए रोक दिया जाता है। यही लोअर या अपर सर्किट कहलाता है।

दोबारा कारोबार शुरू होने के बाद अगर कीमत में एक फीसदी की बढ़ोतरी या कमी जारी रहती है तो एक बार फिर सर्किट लगा दिया जाता है। गुरुवार को सुपारी वायदा में कुल 1.85 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। कुल 155 लॉट सौदे हुए और ओपन इंटरेस्ट था 30 लॉट।

Advertisement
First Published - September 4, 2008 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement