facebookmetapixel
Advertisement
सुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारीMF-only PMS पर सेबी का बड़ा प्रस्ताव, 25 लाख रुपये से निवेश की राह; विदेशी निवेश और डेरिवेटिव को भी मिलेगी छूट

खरीदारी से उछला सोना

Advertisement
Last Updated- October 30, 2008 | 10:22 PM IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख का पीछा करते हुए देसी सर्राफा बाजार गुरुवार को गुलजार रहा और सोने में 560 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई तेजी के साथ-साथ आगामी त्योहारी और शादी-विवाह सीजन के लिए खुदरा ग्राहकों द्वारा की गई खरीदारी से सोने की तेजी को बल मिला। सोना स्टैंडर्ड 320 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 12750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया जबकि जूलरी में 560 रुपये का उछाल आया और यह 12420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

बाजार का जानकारों का कहना है कि त्योहारी सीजन में सोने की मांग जारी रही और अब शादी-विवाह के लिए खरीदारी हो रही है, लिहाजा देसी सर्राफा बाजार धीरे-धीरे ऊपर चढ़ रहा है। चूंकि देश के प्रमुख सर्राफा बाजार मुंबई में भैया-दूज के मौके पर सर्राफा बाजार बंद रहे, इसलिए तमाम खरीदारी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में हुई।

सर्राफा बाजार में इसलिए भी तेजी आई क्योंकि सटोरिया खरीदारी के चलते जिंस बाजार में काफी तेजी देखी गई। साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में की गई कटौती से भी इस बाजार में उफान देखा गया। एशियाई बाजार में सोने में 2.1 फीसदी का उछाल आया और यह 770.93 डॉलर प्रति आउंस पर पहुंच गया।

उधर, चांदी में भी 3.6 सेंट की तेजी दर्ज की गई और यह 10.23 डॉलर प्रति आउंस पर पहुंच गया। एशियाई बाजार में कीमती धातु सोने में लगातार तीसरे दिन तेजी आई क्योंकि यूरो के मुकाबले डॉलर कमजोर रहा। इस वजह से निवेशकों ने वैकल्पिक साधन के रूप में सोने में निवेश किया। फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में की गई कटौती इसमें काफी सहायक रही।

देसी सर्राफा बाजार में चांदी 900 रुपये की तेजी के साथ 17300 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। जिंस एक्सचेंज के बंद होने के चलते हालांकि साप्ताहिक डिलिवरी के लिए चांदी का कारोबार नहीं हो पाया। चांदी का सिक्का खरीदारी के लिए 26800 रुपये प्रति सैंकड़ा और बिक्री के लिए 26900 रुपये प्रति सैंकड़ा के स्तर पर रहा।

Advertisement
First Published - October 30, 2008 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement