facebookmetapixel
Advertisement
UP के 3 प्रोडक्ट्स को मिला नया GI टैग, मथुरा की कंठी माला और अलीगढ़ के मेटल स्टैच्यू शामिलनई ग्रामीण रोजगार नीति ‘वीबी-जी राम जी’ से बढ़ी राज्यों की चिंता, संकट के समय वित्तीय मदद में आ सकती है कमीMCap: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच HDFC Bank व Airtel की चमकी किस्मत, हिंदुस्तान यूनिलीवर को झटकाEPFO का कंपनियों को बड़ा मौका, बिना सरकारी मंजूरी वाले PF ट्रस्ट को वैलिड करने के लिए आई नई योजनाकतर को दुनिया का सबसे अमीर देश बनाने वाले शेख हमद बिन खलीफा का निधन, तख्तापलट कर संभाली थी सत्ताविदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार में लौटा भरोसा, जुलाई में अब तक खरीदे ₹15,157 करोड़ के स्टॉक्सबदल रहा है चीन और अमेरिका का कूटनीतिक दबदबा, क्या इंडो-पैसिफिक का खेल पलट देगा भारत?IMD Weather Alert: उत्तराखंड से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, लेकिन दिल्ली वालों को नसीब नहींक्या 60 की उम्र के बाद भी जरूरी है लाइफ इंश्योरेंस? 90 साल की उम्र और 30 साल के खर्च का समझें गणितहोर्मुज को ईरान ने फिर किया बंद, तो अमेरिका ने कई ईरानी शहरों पर बरसाए बम; ट्रंप ने खत्म किया सीजफायर

TAFE ने लक्ष्मी वेणु को वाइस चेयरमैन बनाया

Advertisement

उन्हें कृषि मशीनीकरण और वाहन कुलपुर्जा कारोबार में उनकी उपलब्धियों के लिए जाना जाता है।

Last Updated- March 18, 2025 | 5:23 PM IST
Dr. Lakshmi Venu, Vice Chairman, TAFE

दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैक्टर विनिर्माता कंपनियों में शुमार दिग्गज कंपनी टैफे (ट्रैक्टर्स ऐंड फार्म इक्विपमेंट) की निदेशक लक्ष्मी वेणु को टैफे का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उन्हें कृषि मशीनीकरण और वाहन कुलपुर्जा कारोबार में उनकी उपलब्धियों के लिए जाना जाता है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उनकी रणनीतिक सोच, ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण, गुणवत्ता पर जोरदार झुकाव और टैफे के मैसी फर्ग्यूसन तथा आयशर ट्रैक्टर्स कारोबार में गहरी भागीदारी उनके नेतृत्व और लोगों, नवाचार और उत्कृष्टता के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

टैफे की चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मल्लिका श्रीनिवासन ने कहा, ‘लक्ष्मी हमारी नेतृत्व टीम की एक प्रमुख सदस्य और टैफे के निदेशक मंडल की सदस्य रही हैं। उनके प्रभावशाली योगदान की सराहना करते हुए निदेशक मंडल उन्हें वाइस चेयरमैन के रूप में नियुक्त करते हुए खुश है।’

लक्ष्मी प्रमुख वाहन कलपुर्जा विनिर्माता सुंदरम-क्लेटनकी प्रबंध निदेशक भी हैं। वह येल विश्वविद्यालय से स्नातक हैं और उन्होंने ब्रिटेन के वारविक विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग प्रबंधन में डॉक्टरेट की उपाधि भी हासिल की है।

Advertisement
First Published - March 17, 2025 | 10:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement