facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली में CNG की कीमतों में ₹3.89 प्रति किलो की बढ़ोतरी, 83.09 से बढ़कर 86.98 रुपये पहुंची कीमत18 साल बाद TVS मोटर के नेतृत्व में बड़ा बदलाव, अब पेमान कारगार संभालेंगे कंपनी की कमानभविष्य में ज्यादा प्रदूषण फैलाने पर खुद धीमी हो जाएगी दोपहिया की रफ्तार, मरम्मत के बाद ही होगी सामान्यकॉकरोच जनता पार्टी की सियासी दस्तक: व्यवस्था के भीतर नहीं, बाहर से बदलाव की नई कोशिशसाइबर हमलों की बाढ़ से निपटने के लिए भारत को तुरंत चाहिए मजबूत सुरक्षा ढांचानेपाल बाढ़ में 320 भारतीय लापता, 547 पहुंची मृतकों की संख्या; भारत ने भेजी राहत और बचाव टीमAGM टलने के बाद टाटा संस को कंपनी रजिस्ट्रार से मिली राहत, लेकिन साल के आखिर तक पूरी करनी होगी बैठकआगामी बजट की कवायद शुरू! वित्त मंत्रालय ने मंगवाए संशोधित अनुमान, 12 अक्टूबर से होंगी प्री-बजट बैठकें‘एस्सेल समूह ने 45,000 में से चुकाए 43,000 करोड़ रुपये का कर्ज’, आरोपों के बीच सुभाष चंद्रा ने किया दावाइंडिगो ने सर्वम AI में लगाया पैसा, विमानन क्षेत्र में बढ़ेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल

कार्बन कम करने को कई तकनीक इस्तेमाल करेगी मारुति सुजूकी

Advertisement

भारत में इलेक्ट्रिक कार की पहुंच अभी शुरुआती चरण में ही है।

Last Updated- December 10, 2024 | 10:40 PM IST
Maruti Suzuki Q3 Results

कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजूकी इंडिया भारत में कार्बन तटस्थता में अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और सीएनजी जैसी अपनी कई प्रौद्योगिकियों को उपयोग करने की अपनी योजना पर कायम रहेगी। कंपनी मुख्य कार्य अधिकारी और प्रबंध निदेशक हिसाशी ताकेउची ने आज यह जानकारी दी है।

एनडीटीवी ऑटो कॉन्क्लेव में आयोजित एक पैनल विमर्श में उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि भारत में हमारे पास इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बाजार को बढ़ाने का काफी बड़ा मौका है। भारत में हमें ईवी के लिए सरकार से काफी मदद मिली है। भले ही ईवी परिवेश अभी पूरी तरह स्थापित नहीं हुआ है मगर मजबूत इच्छाशक्ति के साथ हम ऐसा कर सकते हैं।’

भारत में इलेक्ट्रिक कार की पहुंच अभी शुरुआती चरण में ही है। अभी कुल कार बिक्री में इलेक्ट्रिक कारों की महज तीन फीसदी हिस्सेदारी है। इसके अलावा, चालू वित्त वर्ष में जहां स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कारों की बिक्री में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है वहीं इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में नरमी आई है।

ताकेउची ने कहा, ‘हमारे मामले में हम कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए सिर्फ ईवी पर निर्भर नहीं है। हमने तय किया है कि कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए हम सभी संभावित प्रौद्योगिकियों का उपयोग करेंगे। हम हाइब्रिड वाहन, सीएनजी वाली गाड़ियां, पेट्रोल-डीजल से चलने वाली गाड़ियां पेश करते रहंगे।’

मारुति सुजूकी ने अगले साल जनवरी में पहली इलेक्ट्रिक कार पेश करने की योजना बनाई है। सिर्फ मारुति सुजूकी ही नहीं बल्कि ह्युंडै और किया ने भी अगले साल भारत में पहली इलेक्ट्रिक कार पेश करने वाली है।

सारस्वत बैंक के साथ साझेदारी

देश की अग्रणी वाहन विनिर्माता मारुति सुजूकी इंडिया लिमिटेड ने ग्राहकों को वाहन वित्तपोषण समाधान मुहैया कराने के लिए सारस्वत कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के साथ साझेदारी की है। मारुति ने बयान में कहा कि दोनों कंपनियों ने इस सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

Advertisement
First Published - December 10, 2024 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement