facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

EV को बढ़ावा देने के लिए फेम 2 के तहत 1,500 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि मंजूर

Advertisement

इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ाने के लिए सरकार ने फेम 2 के लिए बजट बढ़ाया

Last Updated- January 03, 2024 | 11:02 PM IST
Government's emphasis on development of strong charging infrastructure for e-mobility: HD Kumaraswamy ई-मोबिलिटी के लिए मजबूत चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर सरकार का जोर: एच डी कुमारस्वामी

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने और मैन्युफैक्चरिंग (फेम 2) से जुड़ी योजना के दूसरे चरण के लिए अतिरिक्त 1,500 करोड़ रुपये देने की मंजूरी दी है।

मंत्रालय ने इसलिए भी राशि दी है क्योंकि संभावनाएं जताई जा रही थीं कि इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की दमदार बिक्री के कारण मार्च 2024 यानी समयसीमा से पहले ही आवंटित रकम खत्म हो सकती है।

व्यय विभाग ने दो जनवरी को फेम 2 के खर्च को 10 हजार करोड़ रुपये से बढ़ाकर 11,500 करोड़ रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है। व्यय विभाग के आधिकारिक आदेश में कहा गया है, ‘विभाग 31 मार्च, 2024 तक फेम 2 के तहत बजट आवंटन को 10,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 11,500 करोड़ रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी देता है।’

देश में ईवी की बिक्री बढ़ाने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए बजट बढ़ाया गया है। 26 दिसंबर तक सरकार ने योजना के तहत आवंटित 10 हजार करोड़ रुपये में से 8,948 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं।

अनुपूरक धनराशि देकर सरकार ने इलेक्ट्रिक बसों को छोड़कर अन्य सभी इलेक्ट्रिक वाहनों की श्रेणियों के लिए अपने सहायता को बढ़ा दिया है।

साथ ही 15.6 लाख वाहनों को सब्सिडी देने की बजाय इसे बढ़ाकर 17.40 लाख कर दिया गया। इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का लक्ष्य 50 फीसदी बढ़ाकर 15.5 लाख कर दिया गया था जबकि इलेक्ट्रिक तीन पहिया वाहनों का लक्ष्य 68 फीसदी कम कर 1,55,536 कर दिया गया था।

वहीं, इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहनों का लक्ष्य भी 13 फीसदी कम कर 30,461 कर दिया गया था। बसों के लिए भी लक्ष्य 7,090 से बढ़ाकर 7,262 कर दिया गया था।

Advertisement
First Published - January 3, 2024 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement