ED summons Kejriwal : पुलिस ने सेंट्रल दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की
प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) को समन जारी कर उन्हें पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार को बुलाए जाने के मद्देनजर मध्य दिल्ली में पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत बड़ी संख्या में कर्मियों को तैनात किया है ताकि आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं को केंद्रीय एजेंसी […]
डिकॉक और डुसेन के शतक, दक्षिण अफ्रीका की न्यूजीलैंड पर बड़ी जीत
बेहतरीन फॉर्म में चल रहे क्विंटन डिकॉक और रासी वान डेर डुसेन के शतकों की मदद से विशाल स्कोर खड़ा करने वाले दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी वनडे विश्व कप में बुधवार को यहां न्यूजीलैंड को 190 रन से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल की दहलीज पर मजबूत कदम रखे। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी के लिए […]
विदेशी पूंजी निकासी से टूटा सेंसेक्स
विदेशी पूंजी की निकासी और फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले निवेशकों के सतर्क रुख के बीच बुधवार को स्थानीय शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और दोनों मानक सूचकांक करीब आधा फीसदी तक टूट गए। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 283.60 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ […]
चुनावी बॉन्ड योजना का उद्देश्य काले धन का अंत करना: सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा
केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय से बुधवार को कहा कि भारत सहित लगभग हर देश चुनावों में काले धन के इस्तेमाल की समस्या से जूझ रहा है और चुनावी बॉन्ड योजना मतदान प्रक्रिया में ‘अवैध धन’ के खतरे को खत्म करने का एक ‘विवेकपूर्ण प्रयास’ है। प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच-सदस्यीय […]
Airtel ने की रेट बढ़ाने की वकालत
भारती एयरटेल के मुख्य कार्य अधिकारी गोपाल विट्टल ने बुधवार को कहा कि उद्योग को व्यवहार्य बनाने के लिए शुल्क दरों में बढ़ोतरी करने की जरूरत है। विट्टल ने दूसरी तिमाही के नतीजों पर चर्चा के दौरान कहा कि भारत में दूरसंचार शुल्क कम हैं और इनमें बढ़ोतरी करने की जरूरत है। हालांकि, उन्होंने कहा […]
Ambuja Cements का शुद्ध लाभ कई गुना बढ़ा
अदाणी समूह प्रवर्तित अंबुजा सीमेंट्स ने सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर अपने शुद्ध लाभ में कई गुना बढ़ोतरी दर्ज की है। एक साल पहले के मुकाबले लागत घटने के कारण लाभ बढ़ा है। तिमाही में बिक्री वॉल्यूम सात फीसदी बढ़ा। तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 793 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल […]
Israel-Hamas War: मीडिया स्वतंत्रता संगठन ने इजराइल-हमास युद्ध में 34 पत्रकारों की मौत होने का दावा किया
मीडिया की आजादी के लिए काम करने वाले एक एक अंतरराष्ट्रीय संगठन ने बुधवार को कहा कि इजराइल और हमास के बीच युद्ध में 34 पत्रकार मारे गए हैं। इसके साथ ही समूह ने दोनों पक्षों पर युद्ध अपराधों में शामिल रहने का आरोप लगाया है। रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स नामक इस संगठन ने अंतरराष्ट्रीय अपराध […]
ITR Filing: 31 अक्टूबर तक दाखिल किए गए रिकॉर्ड 7.85 करोड़ इनकम टैक्स रिटर्न
आयकर विभाग ने बुधवार को कहा कि निर्धारण वर्ष 2023-24 के लिए 31 अक्टूबर तक रिकॉर्ड 7.85 करोड़ आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए गए हैं। विभाग ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में 31 अक्टूबर, 2023 तक दाखिल किए गए आयकर रिटर्न की कुल संख्या 7.85 करोड़ है जो अब तक सबसे अधिक है। वित्त […]
Apple iPhone Hacking: कार्ति और ब्रिटास ने संसदीय समिति बुलाने की मांग उठाई
कांग्रेस के लोकसभा सदस्य कार्ति चिदंबरम और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्यसभा सदस्य जॉन ब्रिटास ने सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष प्रतापराव जाधव से आग्रह किया है कि वह कई विपक्षी सदस्यों के आईफोन में ‘सरकार प्रायोजित सेंधमारी के प्रयास’ के मामले में बैठक बुलाएं। सूत्रों ने बताया कि […]
Tata Steel Q2 Results: टाटा स्टील को हुआ 6,511 करोड़ रुपये का नेट घाटा
टाटा स्टील को चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 6,511.16 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 1,297.06 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी की कुल आमदनी सितंबर, 2023 तिमाही में […]









