facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

Airtel ने की रेट बढ़ाने की वकालत

Advertisement

विट्टल ने दूसरी तिमाही के नतीजों पर चर्चा के दौरान कहा कि भारत में दूरसंचार शुल्क कम हैं और इनमें बढ़ोतरी करने की जरूरत है।

Last Updated- November 01, 2023 | 10:53 PM IST
bharati airtel

भारती एयरटेल के मुख्य कार्य अधिकारी गोपाल विट्टल ने बुधवार को कहा कि उद्योग को व्यवहार्य बनाने के लिए शुल्क दरों में बढ़ोतरी करने की जरूरत है। विट्टल ने दूसरी तिमाही के नतीजों पर चर्चा के दौरान कहा कि भारत में दूरसंचार शुल्क कम हैं और इनमें बढ़ोतरी करने की जरूरत है।

हालांकि, उन्होंने कहा कि एयरटेल 5जी सेवाओं का शुल्क बढ़ाने के पक्ष में नहीं है औऱ वह सभी खंडों में शुल्क बढ़ोतरी की पहल जारी रखेगी।

उन्होंने कहा, ‘हम सबसे किफायती और उच्च गुणवत्ता वाली दूरसंचार सेवा के पक्ष में हैं। हम यह भी समझते हैं कि ग्राहकों के अलग-अलग खंड की जरूरतें अलग हैं और एक ही शुल्क ढांचा सब पर लागू नहीं होता है।’

उन्होंने कहा, ‘दूरसंचार उद्योग के लिए निवेश जारी रखने और भारत के डिजिटल दृष्टिकोण को साकार करने के लिए इसका व्यवहार्य होना जरूरी है और बहीखाते का इस्तेमाल करना टिकाऊ समाधान नहीं है।’

Advertisement
First Published - November 1, 2023 | 10:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement