अमेरिका-चीन के मंत्रियों ने फोन पर की बातचीत, संबंधों में प्रगति को जारी रखने पर जताई सहमति
अमेरिका और चीन के शीर्ष मंत्रियों ने द्विपक्षीय संबंधों में हालिया प्रगति को जारी रखने और गाजा में इजराइल-हमास संघर्ष को फैलने से रोकने के लिए मिलकर काम करने पर बुधवार को सहमति व्यक्त की। चीन के विदेश मंत्री वांग यी और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने टेलीफोन पर हुई बातचीत में दोनों देशों […]
ब्रिटेन: Covid से निपटने के प्रयासों में पूर्व PM बोरिस जॉनसन ने स्वीकार की गलतियां, मगर किया अपना बचाव
कोविड महामारी के दौरान ब्रिटेन की अगुवाई करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इससे निपटने के प्रयासों के संबंध में की जा रही जांच के मामले में बुधवार को अपना पक्ष रखते हुए कहा कि सरकार से ‘‘कुछ गलतियां हुईं, लेकिन उसने अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया था।’’ एक न्यायाधीश की अध्यक्षता वाले […]
भारतीय अर्थव्यवस्था चालू वित्त वित्त वर्ष में 6.8 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी: CII
भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) को उम्मीद है कि बुनियादी ढांचे की वृद्धि पर सरकार के निरंतर ध्यान देने और कारोबार सुगमता को बढ़ावा देने से देश की अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष 2023-24 में 6.8 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी और 2024-25 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर सात प्रतिशत पर पहुंच जाएगी। सीआईआई […]
एयरलाइन उद्योग को 2024 में 25.7 अरब डॉलर के नेट प्रॉफिट की उम्मीदः IATA
विमानन कंपनियों के वैश्विक समूह आईएटीए ने बुधवार को कहा कि यात्री एवं कार्गो (ढुलाई) दोनों खंडों में सामान्य वृद्धि होने से एयरलाइन उद्योग वर्ष 2024 में 25.7 अरब डॉलर का शुद्ध लाभ दर्ज कर सकता है। इसके साथ ही कैलेंडर वर्ष 2023 में विमानन उद्योग का शुद्ध लाभ 23.3 अरब डॉलर रह सकता है। […]
ICC Rankings : राशिद खान को पछाड़ भारत के रवि बिश्नोई बने नंबर एक T20 गेंदबाज
ICC Rankings : भारत के युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई हाल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन की बदौलत पांच पायदान की छलांग लगाकर बुधवार को ICC आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) T20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप स्थान पर काबिज हो गये। बिश्नोई के हैं 699 रेटिंग अंक बिश्नोई ने हाल में आस्ट्रेलिया […]
सरकार लिथियम-आयन बैटरी के निस्तारण से जुड़ी किसी भी रिपोर्ट को गंभीरता से लेगी : Nitin Gadkari
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि सरकार लिथियम-आयन बैटरी के निस्तारण के पर्यावरण पर दुष्प्रभावों के बारे में किसी भी रिपोर्ट को गंभीरता से लेगी और वह विभिन्न अपशिष्ट पदार्थों के पुनर्चक्रण को बढ़ावा दे रही है। गडकरी उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों का […]
Pakistan: हाई कोर्ट ने तोशखाना भ्रष्टाचार मामले में Imran Khan की याचिका खारिज की
पाकिस्तान में इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने तोशखाना भ्रष्टाचार मामले में अपनी अयोग्यता के खिलाफ अपील वापस लेने का अनुरोध किया था। तोशखाना मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद से इमरान खान (71), पांच अगस्त से जेल में बंद […]
RBI MPC Meet: मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक शुरू, रीपो रेट में नहीं हो सकता है बदलाव
भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिन चलने वाली बैठक बुधवार को शुरू हुई। यह माना जा रहा है कि एमपीसी इस बार भी नीतिगत दर रेपो को यथावत रख सकती है। इसका प्रमुख कारण चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर का उम्मीद से […]
Air India ने एयरबस को दिए 250 विमानों के ऑर्डर में किया बदलाव
टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने इस साल एयरबस को दिये 250 विमानों के ऑर्डर में बदलाव किया है। इसके तहत अब ए321 नियो विमानों की संख्या अधिक होगी। एयरबस के साथ 250 विमानों के ऑर्डर के तहत एयरलाइन को अपेक्षाकृत छोटे आकार (नैरोबॉडी) के 210 ए320 विमानों का अधिग्रहण करना था। इसमें […]
Kia ने ईवी चार्जिंग के लिए कई चार्ज पॉइंट ऑपरेटर जोड़े
वाहन विनिर्माता किआ इंडिया ने इलेक्ट्रॉनिक वाहनों (ईवी) की चार्जिंग के लिए मल्टीपल चार्ज पॉइंट ऑपरेटर (सीपीओ) को जोड़ने और अपने चार्जिंग ऐप में एक नई सुविधा ‘के-चार्ज’ शामिल करने की बुधवार को घोषणा की। कंपनी ने बयान में कहा कि ‘माईकिआ’ ऐप में नया फीचर उपयोगकर्ताओं को देशभर में 1,000 से अधिक ईवी चार्जिंग […]









