facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिक्स के भविष्य को लेकर सदस्य देशों में अलग-अलग राय, भारत का जोर समावेशी विकास पर तो चीन का तकनीक परRBI के निर्देश के बाद टाटा संस ला सकती है भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO, तैयारी शुरू‘तकनीक और दुर्लभ खनिजों को हथियार बनाना तरक्की के लिए बन सकता है बाधा’, बिक्स में PM ने जताई चिंतास्थानीय मुद्रा में व्यापार का 16 साल पुराना सपना अब भी अधूरा, नई दिल्ली घोषणा पत्र में नहीं मिली जगहएयरटेल और जियो ने VI पर लगाया गंभीर आरोप, कहा: नियम तोड़कर ग्राहक छीन रही है कंपनीHDFC बैंक के MD व CEO पद के लिए आंतरिक व बाहरी उम्मीदवार में सीधी टक्कर, RBI को भेजे गए दो नामक्लोजिंग ऑक्शन सेशन पर कारोबारियों ने सुझाव देना शुरू किया, VWAP और ट्रेडिंग टाइम पर अलग राय मिलीभारत-ईयू FTA से भारतीय कार कंपनियों के सामने सुनहरा मौका; मारुति, टाटा व महिंद्रा के लिए खुलेंगे दरवाजेEditorial: नई दिल्ली घोषणापत्र भारत की बड़ी कूटनीति कामयाबी, चीन से रिश्तों में भी नई उम्मीदGST सपाट, फिर भी GDP ग्रोथ 7.8%? भारत के आर्थिक आंकड़ों पर क्यों उठे सवाल

अमेरिका-चीन के मंत्रियों ने फोन पर की बातचीत, संबंधों में प्रगति को जारी रखने पर जताई सहमति

Advertisement

अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, ब्लिंकन ने इस बात पर भी जोर दिया कि दोनों पक्षों को शिखर बैठक में प्रगति पर आगे बढ़ना चाहिए।

Last Updated- December 06, 2023 | 7:46 PM IST
FILE PHOTO: U.S. President Joe Biden meets with Chinese President Xi Jinping on the sidelines of APEC summit, in Woodside

अमेरिका और चीन के शीर्ष मंत्रियों ने द्विपक्षीय संबंधों में हालिया प्रगति को जारी रखने और गाजा में इजराइल-हमास संघर्ष को फैलने से रोकने के लिए मिलकर काम करने पर बुधवार को सहमति व्यक्त की।

चीन के विदेश मंत्री वांग यी और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने टेलीफोन पर हुई बातचीत में दोनों देशों के बीच कई वर्षों के खराब संबंधों के बाद पिछले महीने सैन फ्रांसिस्को में नेताओं के बीच हुई मुलाकात का उल्लेख किया।

चीन के विदेश मंत्रालय के अनुसार, वांग ने कहा, ‘‘वर्तमान समय में दोनों पक्षों के लिए महत्वपूर्ण कार्य सैन फ्रांसिस्को बैठक के सकारात्मक प्रभाव को जारी रखना, दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच बनी सहमति को लागू करना और चीन-अमेरिका संबंधों को स्थिर करने की गति को मजबूत करना है।’’

अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, ब्लिंकन ने इस बात पर भी जोर दिया कि दोनों पक्षों को शिखर बैठक में प्रगति पर आगे बढ़ना चाहिए।

राष्ट्रपति जो बाइडन और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच हुई बैठक में दोनों नेता बातचीत जारी रखने और दोनों देशों की सेनाओं के बीच वार्ता फिर से शुरू करने पर सहमत हुए थे। फिर भी, देशों के बीच प्रमुख राजनीतिक मतभेद सुलझाने की दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई है।

वांग और ब्लिंकन ने इजराइल-हमास युद्ध पर भी चर्चा की, जहां चीन बातचीत में भूमिका निभाने की कोशिश कर रहा है और स्थिति पर संवाद बनाए रखने पर सहमत हुए।

ब्लिंकन ने यमन के हूथी विद्रोहियों द्वारा लाल सागर में मालवाहक जहाजों पर हाल के हमलों को भी उठाया और कहा कि संघर्ष को फैलने से रोकना महत्वपूर्ण है। वांग ने कहा कि गाजा में संकट के किसी भी समाधान के लिए द्वि-राष्ट्र व्यवस्था की आवश्यकता है जो फलस्तीनी लोगों की इच्छा को प्रतिबिंबित करती हो।

Advertisement
First Published - December 6, 2023 | 7:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement