इजराइल ने उत्तरी गाजा में बड़ी लड़ाई खत्म करने का संकेत दिया, सेना ने बताया आगे का प्लान
हमास के खिलाफ युद्ध के चौथे महीने में प्रवेश करने के साथ इजराइली सेना ने संकेत दिया कि उसने उत्तरी गाजा में बड़ी लड़ाई समाप्त कर ली है और वहां हमास के सैन्य बुनियादी ढांचे को नष्ट करने का काम पूरा कर लिया है। इजराइली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने शनिवार देर […]
भारत-ब्रिटेन रक्षा उद्योग संबंधों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से लंदन जायेंगे राजनाथ
रणनीतिक एवं सुरक्षा संबंधों को और मजबूत एवं बेहतर बनाने के उद्देश्य से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को ब्रिटेन की दो दिवसीय यात्रा पर जायेंगे। दोनों देशों की बीच लड़ाकू विमानों एवं अन्य सैन्य मंचों को संयुक्त रूप से विकसित करने के लिए संभावित सहयोग पर चर्चा होगी। ऋषि सुनक से भी हो सकती […]
चीन ने ताइवान को हथियार बेचने पर अमेरिका की पांच रक्षा कंपनियों पर लगाया बैन, कहा- कुर्क की जाएगी संपत्तियां
चीन ने ताइवान को हथियार बेचने और चीनी कंपनियों तथा नागरिकों पर प्रतिबंध लगाए जाने के जवाब में अमेरिका की रक्षा से जुड़ी पांच कंपनियों पर रविवार को प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। विदेश मंत्रालय ने ऑनलाइन जारी एक बयान में कहा कि इन प्रतिबंधों के तहत चीन में इन कंपनियों की संपत्ति कुर्क हो […]
ग्रामीण स्टार्टअप के लिए बेहतर सप्लाई चेन, इंफ्रास्ट्रक्चर, फंडिंग तक आसान पहुंच की जरूरत
ग्रामीण स्टार्टअप रिसर्च तथा इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए नए कार्यक्रमों के वास्ते मजबूत आधार तैयार रहे हैं, क्योंकि जमीनी स्तर के उद्यमी को सुव्यवस्थित सप्लाई चेन, सब्सिडी, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और फंडिंग तक आसान पहुंच की दरकार हैं। बजट तथा लोकसभा चुनाव के नजदीक आने पर स्टार्टअप को उम्मीद है कि सरकार विभिन्न मुद्दों […]
Tamil Nadu Global Investors Meet: रिलायंस निवेश को लेकर प्रतिबद्ध, अगले सप्ताह खुलेगा डेटा सेंटर- मुकेश अंबानी
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने कहा कि उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज तमिलनाडु में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश करने को लेकर प्रतिबद्धता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज कनाडा की ब्रुकफील्ड के साथ साझेदारी में अगले सप्ताह चेन्नई में एक डेटा सेंटर भी खोलेगी। ‘तमिलनाडु ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट’ के उद्घाटन समारोह को ऑनलाइन संबोधित करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड […]
Rohingya Refugee Camp: बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थी शिविर में लगी आग, 1,000 से ज्यादा शेल्डर जलकर हुए खाक
बांग्लादेश के दक्षिणी तटीय जिले कॉक्स बाजार में एक रोहिंग्या शरणार्थी शिविर में आग लग गई, जिससे 1,000 से अधिक आश्रय जलकर खाक हो गये और हजारों लोग बेघर हो गए। एक अग्निशमन अधिकारी और संयुक्त राष्ट्र ने रविवार को यह जानकारी दी। उखिया दमकल केंद्र के प्रमुख शफीकुल इस्लाम ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया […]
Vibrant Gujarat: PM मोदी 8 से 10 जनवरी तक गुजरात में, VGGS-2024 का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आठ से 10 जनवरी तक गुजरात में रहेंगे। इस दौरान वह वैश्विक नेताओं, शीर्ष वैश्विक कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (CEO) के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन-2024 (VGGS) का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने रविवार को बयान में कहा कि 2003 में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री […]
FMCG कंपनियों को Q3 में सिंगल डिजिट में वृद्धि की उम्मीद
दैनिक उपभोग का सामान (FMCG) बनाने वाली अग्रणी कंपनियां अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर एक अंकीय वृद्धि की उम्मीद कर रही हैं। तिमाही आधार पर उपभोक्ता मांग में सुधार हुआ है, जिसके चलते FMCG कंपनियों को अक्टूबर-दिसंबर में निम्न से मध्य एक अंकीय वृद्धि की उम्मीद है। डाबर, मैरिको और गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स जैसी […]
FY 2022-23 में जीवन बीमा कंपनियों का भुगतान करीब 6,000 करोड़ रुपये घटा
कोविड-19 वैश्विक महामारी से प्रभावित वित्त वर्ष 2021-22 की तुलना में मृत्यु दावों की कम संख्या के कारण 2022-23 में जीवन बीमा कंपनियों द्वारा किए गए भुगतान में करीब 6,000 करोड़ रुपये की कमी आई है। भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) की ताजा वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, जीवन बीमा उद्योग ने वित्त वर्ष […]
Oil Outlook: बीते सप्ताह सभी तेल-तिलहन कीमतों में रहा सुधार का रुख
Oil Outlook: बीते सप्ताह विदेशी बाजारों में सोयाबीन डीगम और कच्चे पामतेल (सीपीओ) के दाम में आई मजबूती के बीच देश के तेल-तिलहन बाजारों में लगभग सभी तेल-तिलहनों (सरसों, मूंगफली, सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल, पामोलीन दिल्ली एवं एक्स-कांडला तथा बिनौला तेल) के दाम सुधार दर्शाते बंद हुए। बाजार सूत्रों ने कहा कि बीते सप्ताह विदेशों […]









