facebookmetapixel
Advertisement
भाजपा शासित राज्य भी कर रहे नई मनरेगा का विरोध: कांग्रेसमन की बात: पीएम मोदी ने गिनाईं आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियां, C-295 विमान और स्वदेशी क्रूज मिसाइल का किया उल्लेखभारत-सेशेल्स के बीच 19 समझौते, हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा साझेदारी को मिली मजबूतीITR Filing 2026: रिटर्न से पहले लेंगे सभी कागज जांच तो नहीं आएगी आयकर नोटिस की आंचEditorial: QCO नियमों में ढील पर्याप्त नहीं, गुणवत्ता ढांचे की व्यापक समीक्षा जरूरीMission SEHAT: पोषण सुरक्षा के लिए कृषि और स्वास्थ्य को जोड़ेगी नई पहल‘कॉमिक्स’ पत्रकारिता से यह कैसा डर? जो सैको की किताब हटाना ‘प्रकाशन जगत का मजाक’बाजार हलचल: मुंबई में वेदर डेरिवेटिव की नैया, ग्रे बाजार दे रहा सतर्कता का संकेतSIP का बढ़ता दम: ऐक्टिव इक्विटी म्युचुअल फंड AUM में हिस्सेदारी पहली बार 40% के पारVarun Beverages Share: असाही के साथ करार से बढ़ेगा बिजनेस, ब्रोकरेज ने जताई तेजी की उम्मीद

AI दांव पर बाजार की मुहर, Sarvam में निवेश के बाद 3.6% उछला HCL Tech का शेयर

Advertisement

एचसीएल टेक के अनुसार इस निवेश से सर्वम को एजेंटिक एआई, कोडिंग और साइबर सिक्योरिटी के इस्तेमाल के लिए अपने मॉडल को ट्रेन करने से जुड़े शोध एवं विकास कार्य में मदद मिलेगी

Last Updated- June 16, 2026 | 11:12 PM IST
HCLTech

बाजार पूंजीकरण के हिसाब से तीसरी सबसे बड़ी सूचीबद्ध आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नॉलजीज का शेयर मंगलवार को 3.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। आईटी सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी के शेयर में यह तेजी उसके बाद आई जब उसने बेंगलूरु की आर्टिफिशल इंटेलिजेंस कंपनी सर्वम में 10.46 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 15 करोड़ डॉलर (1,427 करोड़ रुपये) के निवेश का ऐलान किया।

इसके अलावा, आकर्षक मूल्यांकन के कारण भी इस शेयर में तेजी को बल मिला। पिछले तीन महीनों में इस शेयर में 11 प्रतिशत और पिछले छह महीनों में 33 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। इस सौदे को लेकर ब्रोकरेज फर्मों की मिली-जुली राय है।

आईटी क्षेत्र की इस दिग्गज कंपनी के लिए अल्पावधि में महत्त्वपूर्ण घटनाक्रम एआई कंपनी सर्वम में किया गया निवेश है। इस भारतीय एआई कंपनी ने एचसीएल टेक और कई अन्य निवेशकों से 23.4 करोड़ डॉलर जुटाए, जिससे उसका मूल्यांकन 1.5 अरब डॉलर हो गया।

एचसीएल टेक के अनुसार इस निवेश से सर्वम को एजेंटिक एआई, कोडिंग और साइबर सिक्योरिटी के इस्तेमाल के लिए अपने मॉडल को ट्रेन करने से जुड़े शोध एवं विकास कार्य में मदद मिलेगी। मॉर्गन स्टेनली रिसर्च के अनुसार अल्पांश हिस्सेदारी के कारण इसका वित्तीय असर सीमित होगा।

हालांकि एचसीएल टेक को वैश्विक सरकारों और विनियमित कंपनियों के लिए सॉवरिन एआई थीम का फायदा उठाने का रणनीतिक लाभ मिलेगा। ब्रोकरेज फर्म ने इसे ‘इक्वल वेट’ रेटिंग और 1,410 रुपये की कीमत लक्ष्य दिया है।

Advertisement
First Published - June 16, 2026 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement