facebookmetapixel
Advertisement
ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादनकैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, CBG उत्पादन बढ़ाने पर जोरविकसित भारत के लिए 21 साल तक 9.25% विकास दर जरूरी: अशोक लाहिड़ी भारत के ई20 लक्ष्य पर ब्राजील का भरोसा, जैव ईंधन को बताया पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरीउदारीकरण के 35 साल: भारत ने चीन से पहले दवा बनानी शुरू की लेकिन अब चीन वर्षों आगेतकनीक के सहारे बाजार सुधार पर जोर, सेबी लाएगा सेतु पोर्टल और सिंगल विंडो सिस्टमनजारा टेक्नॉलजीज ने तरजीही इश्यू से 733.5 करोड़ रुपये जुटाए, नए CEO रेमंड स्टॉफर करेंगे सबसे बड़ा निवेशम्युचुअल फंड कंपनियों की नई रणनीति, अलग-अलग थीम पर फोकस करेंगी नई स्कीमेंरक्षा शेयरों का जलवा: जून तिमाही में 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा मार्केट कैप, लंबी अवधि में ग्रोथ की उम्मीद

Rupee vs Dollar: कच्चे तेल में नरमी से रुपये को सहारा, लगातार तीसरे सत्र में बढ़त

Advertisement

रुपया मंगलवार को लगातार तीसरे सत्र में मजबूती बरकरार रखते हुए पांच पैसे चढ़कर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.53 (अस्थायी) पर रहा

Last Updated- June 16, 2026 | 11:15 PM IST
Rupee

रुपया मंगलवार को लगातार तीसरे सत्र में मजबूती बरकरार रखते हुए पांच पैसे चढ़कर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.53 (अस्थायी) पर रहा। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला है।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिका-ईरान संघर्ष में तनाव कम होने और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर हुए कूटनीतिक समझौतों के बाद वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर तत्काल खतरा काफी हद तक घट गया है। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर में नरमी और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट ने भी डॉलर-रुपये की जोड़ी को समर्थन दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.69 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह डॉलर के मुकाबले 94.48 से 94.71 के दायरे में कारोबार करता रहा। अंततः यह 94.53 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा जो पिछले बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे की बढ़त है।

रुपया सोमवार को 60 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.58 पर बंद हुआ था। पिछले तीन कारोबारी सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 132 पैसे चढ़ा है। मिरे ऐसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘मुद्रास्फीति संबंधी चिंताओं में नरमी और विदेशी पूंजी प्रवाह की उम्मीदें रुपये को समर्थन दे सकती हैं। डॉलर के मुकाबले रुपये का हाजिर भाव 94.10 से 94.90 के दायरे में रह सकता है।’

Advertisement
First Published - June 16, 2026 | 11:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement