विदिशा में ट्रेन यात्रा के दौरान मतदाताओं से जुड़े शिवराज सिंह चौहान
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र विदिशा के लिए द्वितीय श्रेणी के डिब्बे में ट्रेन से यात्री की जिसे वह प्यार से अपनी “कर्मभूमि” कहते हैं। भोपाल से गंजबासौदा तक अपनी ट्रेन यात्रा के दौरान चौहान ने साथी यात्रियों के साथ बातचीत […]
निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति सही- सुप्रीम कोर्ट
उच्चतम न्यायालय ने दो नए निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति पर रोक लगाने का अनुरोध करने वाली याचिकाएं गुरुवार को खारिज करते हुए कहा कि चुनाव नजदीक हैं और इससे ‘अव्यवस्था और अनिश्चितता’ की स्थिति बनेगी। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता के पीठ ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा शर्तें […]
हार के डर से कांग्रेस बहाने बना रही: भाजपा
भाजपा ने गुरुवार को आरोप लगाया कि बैंक खातों को लेकर आयकर विभाग की कार्रवाई को कांग्रेस द्वारा ‘लोकतंत्र को फ्रीज’ करना करार देना देश का अपमान है। साथ ही पार्टी ने दावा किया कि इस मसले पर सरकार पर हमले कर विपक्षी पार्टी आगामी लोक सभा चुनाव में आसन्न हार को देखते हुए हताशा […]
चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से सवाल किए, प्रक्रिया पर उठाए सवाल
उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति के लिए अपनाई गई प्रक्रिया पर केंद्र से सवाल किया और पूछा कि कुछ ही घंटों में 200 में से छह नाम कैसे ‘शॉर्टलिस्ट’ कर लिए गए। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने कहा कि चयन समिति को निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति […]
संयुक्त राष्ट्र ने AI पर प्रस्ताव को मंजूरी दी
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर संयुक्त राष्ट्र के पहले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव से यह सुनिश्चित होगा कि नयी तकनीक से सभी देशों को लाभ मिले और यह सबके लिए सुरक्षित हो। अमेरिका द्वारा प्रायोजित प्रस्ताव को सर्वसम्मति से अंगीकार किया गया, जिसका अर्थ है कि इसे संयुक्त […]
गिरफ्तारी को रद्द करने की मांग को लेकर कानूनी टीम जा रही है शीर्ष अदालत के रजिस्ट्रार के घर: आतिशी
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि आबकारी नीति से संबद्ध धनशोधन मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को ‘रद्द’ करने की मांग को लेकर एक कानूनी टीम उच्चतम न्यायालय के रजिस्ट्रार के आवास पर जा रही है। आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हमने दिल्ली […]
क्रिस्टल इंटिग्रेटेड सर्विसेज का शेयर पहले दिन ही लड़खड़ाया, टाटा केमिकल्स पर जुर्माना
क्रिस्टल इंटिग्रेटेड सर्विसेज का शेयर गुरुवार को सूचीबद्धता पर अपनी निर्गम कीमत से नीचे बंद हुआ। यह शेयर 713 रुपये पर बंद हुआ जबकि इश्यू प्राइस 715 रुपये था। क्रिस्टल इंटिग्रेटेड स्टाफिंग, पे-रोल मैनेजमेंट, प्राइवेट सिक्योरिटी, कैटिरिंग सर्विसेज आदि की पेशकश करती है। यह लगातार पांचवां आईपीओ है जो सूचीबद्धता पर गिरकर बंद हुआ। इनमें […]
PE, VC निवेश 39 % घटकर 2.2 अरब डॉलर रहा, जानें वजह
निजी इक्विटी (पीई) और उद्यम पूंजी (वीसी) निवेश फरवरी में 39 प्रतिशत घटकर 2.2 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया। एक साल पहले समान अवधि में यह आंकड़ा 3.7 अरब डॉलर रहा था। गुरुवार को जारी को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। वहीं, मासिक आधार पर पीई और वीसी निवेश में 67 प्रतिशत की […]
M&M और अदाणी टोटल गैस ने EV चार्जिंग के लिए मिलाया हाथ
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (एमऐंडएम) ने देश भर में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग बुनियादी ढांचा स्थापित करने के लिए अदाणी टोटाल गैस की एक इकाई के साथ समझौता किया है। प्रमुख वाहन कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में बताया कि उसने अदाणी टोटाल एनर्जी ई- मोबिलिटी लिमिटेड (एटीईएल) के साथ इस संबंध में समझौता ज्ञापन […]
भारत में 3,200 करोड़ रुपये लगाएगी Schneider Electric
ऊर्जा प्रबंधन और स्वचालन क्षेत्र की कंपनी श्नाइडर इलेक्ट्रिक ने कहा कि वह भारत को घरेलू बिक्री के साथ निर्यात के लिए अपना विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए 2026 तक 3,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। श्नाइडर इलेक्ट्रिक ने इस योजना के तहत गुरुवार को यहां डेटा सेंटर के लिए कूलिंग समाधान तैयार करने को […]








