5जी सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे रहीं कंपनियां
दूरसंचार ऑपरेटरों के संगठन सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) ने कहा कि 5जी सेवा शुरू करने वाली दूरसंचार कंपनियां सेवा की गुणवत्ता पर ध्यान दे रही हैं। COAI ने कहा कि देशभर में 5जी नेटवर्क उपलब्ध होने के बाद ही शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में इस पांचवीं पीढ़ी की सेवा का निर्बाध लाभ लिया जा सकेगा। […]
सड़क परिवहन और राजमार्ग क्षेत्र में सबसे ज्यादा प्रोजेक्ट लंबित
सड़क परिवहन और राजमार्ग क्षेत्र में सबसे अधिक 407 परियोजनाएं लंबित हैं। इसके बाद रेलवे की 114 और पेट्रोलियम क्षेत्र की 86 परियोजनाएं देरी से चल रही हैं। सरकार की एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। अवसंरचना क्षेत्र की परियोजनाओं पर फरवरी, 2023 की रिपोर्ट के अनुसार सड़क परिवहन और राजमार्ग क्षेत्र में 717 […]
सभी तरह के मौसम में कश्मीर घाटी से लद्दाख जाने में लगेंगे करीब 4 साल, जोजिला सुरंग 2026 तक बनकर हो जाएगी तैयार
कश्मीर घाटी को लद्दाख क्षेत्र से जोड़ने वाली सामरिक रूप से महत्वपूर्ण जोजिला सुरंग के निर्माण का काम पूरी गति से चल रहा है और लगभग 40 फीसदी खुदाई का काम पूरा हो चुका है। निर्माण कंपनी ने रविवार को यह जानकारी दी। इसके साथ ही कंपनी ने उम्मीद जताई है कि यह परियोजना दिसंबर, […]
बिहार में किसानों को किया जा रहा लीची की नई किस्मों के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित
बिहार में लीची के उत्पादन में सुधार के लिए राज्य सरकार और राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र (NRCL) बगानी करने वाले किसानों को फल की नई विकसित किस्मों का उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। राज्य के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने कहा कि भारत में कुल लीची उत्पादन का 43 फीसदी बिहार में […]
‘गुड फ्राइडे’ एग्रीमेंट की 25वीं सालगिरह मनाने ब्रिटेन पहुंचेंगे बाइडेन, ब्रिटिश PM ने कहा- अमेरिका की वजह से खत्म हुआ था विवाद
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अगले सप्ताह उत्तरी आयरलैंड के बेलफास्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की मेजबानी करेंगे। डाउनिंग स्ट्रीट ने रविवार को यह जानकारी दी। ब्रिटेन ‘बेलफास्ट’ (गुड फ्राईडे) संधि (एग्रीमेंट) की 25वीं वर्षगांठ मना रहा है। क्षेत्र के लिए शांति संधि अप्रैल 1998 में हुई थी। बाइडन मंगलवार शाम को ब्रिटेन पहुंचेंगे और […]
रिटर्न देने के मामले में अब बैंक एफडी का मुकाबला कर रही हैं डाकघर बचत योजनाएं
Post Office Saving Schemes vs Bank FD: छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में लगातार तीन बार बढ़ोतरी होने से डाकघर की सावधि जमा एक बार फिर बैंक एफडी के मुकाबले में खड़ी हो गई हैं। लघु बचत योजनाओं के तहत डाकघर में दो साल की सावधि जमा पर 6.9 फीसदी ब्याज मिल रहा है […]
कांग्रेस ने बी. एन. चंद्रप्पा को नियुक्त किया प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, भाजपा से सत्ता हथियाने की पूरी कोशिश में पार्टी
कर्नाटक विधानसभा चुनाव से महज चंद दिनों पहले कांग्रेस ने रविवार को बी. एन. चंद्रप्पा को पार्टी प्रदेश इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चंद्रप्पा को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के […]
फर्जी खबरों की पहचान के लिए नियमों में संशोधन पर परामर्श जारी है : रीजीजू
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने रविवार को कहा कि फर्जी और झूठी खबरों की पहचान से संबंधित नियमों में संशोधन परामर्श प्रक्रिया के तहत है लेकिन इन्हें लागू करने से पहले काफी विचार-विमर्श की जरूरत है। कानूनी सहायता कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘हम पूरी चुनाव प्रक्रिया में […]
पांच साल में खाली घरों की संख्या 12 फीसदी घटकर 6.27 लाख इकाई पर आई
कोविड काल के बाद घर खरीद में भारी उछाल देखते हुए रियल एस्टेट सलाहकार कंपनी एनारॉक ने कहा है कि सात प्रमुख शहरों में बिल्डरों के पास खाली पड़े (अनसोल्ड) घरों की संख्या पिछले पांच साल में 12 फीसदी घट गई है। अब इन खाली घरों को निकालने में 20 माह ही लगेंगे। खाली घरों […]
Reliance से प्रतिस्पर्धा की चिंता नहीं, 2023-24 में बेहतर बिक्री की उम्मीद : Godrej Group
गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (GCPL ) रोजमर्रा के इस्तेमाल की वस्तुओं (FMCG) के क्षेत्र में रिलायंस के प्रवेश से चिंतित नहीं है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कंपनी बाबा रामदेव की अगुवाई वाली पतंजलि के इस क्षेत्र में उतरने की वजह से पहले ही चुनौतियों का सामना कर रही है। GCPL के […]









