सार्वजनिक बैंकों का सालाना लाभ एक लाख करोड़ रुपये रहने की संभावना
मार्च तिमाही में बैंकों का प्रदर्शन अच्छा रहने के साथ ही समाप्त वित्त वर्ष में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSB) का मुनाफा रिकॉर्ड एक लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। फंसे कर्ज की संख्या कम होने और स्वस्थ ऋण वृद्धि से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का प्रदर्शन नई ऊंचाई पर जा सकता है। […]
Adani Group के कॉरपोरेट मामलों के प्रमुख अमन कुमार का NDTV के निदेशक मंडल से इस्तीफा
अदाणी समूह के कॉरपोरेट ब्रांड संरक्षक और कारपोरेट मामलों के प्रमुख अमन कुमार सिंह ने व्यस्तताओं के चलते एनडीटीवी लिमिटेड के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है। उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार का मामला भी चल रहा है। नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (एनडीटीवी) ने पिछले सप्ताह शेयर बाजार को बताया, “अमन कुमार सिंह ने […]
प्रोजेक्ट टाइगर के पूरे हुए 50 साल, PM मोदी ने बताया 2022 में थी 3,167 की आबादी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मैसुरु में बाघों की आबादी को लेकर नवीनतम आंकड़ा जारी किया और बताया कि 2022 में भारत में बाघों की संख्या 3,167 थी। आंकड़ों के अनुसार, देश में 2006 में बाघों की आबादी 1411, 2010 में 1706, 2014 में 2226, 2018 में 2967 और 2022 में 3167 थी। ‘प्रोजेक्ट […]
टैक्स चोरी पर लगाम ! पान मसाला पर GST सेस अब खुदरा बिक्री मूल्य के आधार पर लगेगा
सरकार ने पान मसाला एवं तंबाकू उत्पाद विनिर्माताओं पर एक अप्रैल से प्रभावी खुदरा बिक्री मूल्य (RSP) पर आधारित GST सेस को निर्धारित कर दिया है। पान मसाला एवं तंबाकू उत्पादों पर पहले 28 फीसदी की दर से लगने वाले माल एवं सेवा कर (GST) के अलावा उसपर मूल्य के अनुपात में उपकर लगता था। […]
रियल एस्टेट क्षेत्र में इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टमेंट मार्च तिमाही में 37 फीसदी बढ़कर 1.65 अरब डॉलर पर
रियल एस्टेट क्षेत्र में संस्थागत निवेश जनवरी-मार्च, 2023 की तिमाही में 37 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1.65 अरब डॉलर पर पहुंच गया। कॉलियर्स के अनुसार, यह वृद्धि कार्यालय और आवासीय संपत्तियों की मांग बढ़ने के कारण हुई है। पिछले साल की समान अवधि में रियल एस्टेट में संस्थागत निवेश 1.2 अरब डॉलर रहा था। […]
Maruti Suzuki का इरादा, भारत की एक चौथाई SUV मार्केट में करना है कब्जा
देश की सबसे बड़ी वाहन कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) का इस साल के अंत तक अपनी एसयूवी (स्पेशल यूटिलिटी वेहिकल) बिक्री को दोगुना करने का इरादा है ताकि वह इस सेगमेंट में 25 फीसदी हिस्सेदारी के साथ बाजार में अगुवा बन सके। MSI के वरिष्ठ कार्याधिकारी (CEO- सेल्स ऐंड मार्केटिंग) शशांक श्रीवास्तव ने कहा […]
FPI लगातार दूसरे साल शुद्ध बिकवाल रहे, बीते वित्त वर्ष में भारतीय शेयर बाजार से 37,631 करोड़ रुपये निकाले
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) का भारतीय शेयर बाजार से निकासी का सिलसिला बीते वित्त वर्ष (2022-23) में भी जारी रहा। वैश्विक स्तर पर केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में आक्रामक तरीके से बढ़ोतरी के बीच बीते वित्त वर्ष में FPI ने 37,631 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। इससे पहले 2021-22 में FPI ने भारतीय […]
Indian Overseas Bank ने मियादी जमा पर ब्याज 0.40 फीसदी तक बढ़ाया
सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने मियादी जमा पर ब्याज दरों में 0.40 प्रतिशत तक की वृद्धि करने का फैसला किया है। नई दरें 10 अप्रैल से प्रभावी होंगी। आईओबी ने रविवार को यह जानकारी दी। बैंक ने बयान में कहा कि ग्राहकों को 444 दिन की मियादी जमा पर अब आठ प्रतिशत […]
बेमौसम बारिश, ऊंची ब्याज दर से वाहन उद्योग की वृद्धि पर पड़ सकता है असर
बेमौसम बारिश, वाहन ऋण पर ऊंची ब्याज दर और नए नियामकीय मानदंडों के कारण बढ़ी लागत की वजह से वाहन उद्योग को चालू वित्त वर्ष में सतर्क रहने की जरूरत है। बेमौसम बारिश से विशेषरूप से ग्रामीण मांग प्रभावित हो रही है। वाहन डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के अनुसार, उद्योग […]
India Gold Import : बीते वित्त वर्ष के पहले 11 माह में सोने का आयात 30 फीसदी घटकर 31.8 अरब डॉलर पर
देश का सोने का आयात बीते वित्त वर्ष के पहले 11 माह (अप्रैल-फरवरी, 2023) के दौरान करीब 30 प्रतिशत घटकर 31.8 अरब डॉलर रह गया। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। सीमा शुल्क की ऊंची दरों तथा वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच सोने का आयात घटा है। उल्लेखनीय है कि सोने का […]









