Ind vs WI: भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला की तैयारी शिविर के लिए वेस्टइंडीज ने 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की
भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले तैयारी शिविर के लिए क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने शुक्रवार को यहां टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवेट की अगुवाई में 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की। शिविर एंटीगुआ के सीसीजी में शुरू होगा और टीम नौ जुलाई को डोमिनिका रवाना होगी। श्रृंखला का शुरुआती टेस्ट 12 […]
शेयर बाजार में तेजी से निवेशक मालामाल, बाजार पूंजीकरण रिकॉर्ड 295.72 लाख करोड़ रुपये पर
शेयर बाजार में तेजी के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (Market capitalization) शुक्रवार को शुरूआती कारोबार में रिकॉर्ड 295.72 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 499.42 अंक की बढ़त के साथ अबतक के उच्चतम स्तर 64,414.84 अंक पर रहा। शेयरों में तेजी के साथ बीएसई […]
PM मोदी के मुरीद हुए पुतिन, मोदी को बताया ‘रूस का शानदार मित्र’….मेक इन इंडिया को भी सराहा
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russia President) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मॉस्को का ‘शानदार मित्र’ बताया और कहा कि मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का भारतीय अर्थव्यवस्था पर ‘वास्तव में प्रभावशाली असर’ पड़ा है। पुतिन ने रूस की ‘एजेंसी फॉर स्ट्रैटेजिक इनीशिएटिव्स’ (एएसआई) की ओर से मॉस्को में गुरुवार को आयोजित एक सम्मेलन […]
Delhi Cabinet Re-shuffle : आतिशी को वित्त व राजस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला
दिल्ली के मंत्रिमंडल में फेरबदल के प्रस्ताव को उपराज्यपाल वी के सक्सेना की मंजूरी मिलने के बाद मंत्री आतिशी को राजस्व, योजना और वित्त विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पहले, ये तीनों विभाग मंत्री कैलाश गहलोत के पास थे। आतिशी दिल्ली मंत्रिमंडल में एकमात्र महिला सदस्य […]
SCO Summit: एससीओ के ऑनलाइन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे शी चिनफिंग
चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग (China President) अगले सप्ताह भारत की मेजबानी में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के ऑनलाइन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। शुक्रवार को एक आधिकारिक घोषणा में यह जानकारी दी गई। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण […]
चीन ने बनाया पहला विदेशी संबंध कानून: वांग यी
चीन के शीर्ष राजनयिक वांग यी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके देश ने अपना पहला विदेशी संबंध कानून बनाया है, जो पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के लिए ‘निवारक’ के रूप में कार्य करेगा और राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा करेगा। चीनी विदेशी कानून प्रवर्तन गतिविधियों पर चिंताओं के बीच चीन की संसद, नेशनल पीपुल्स कांग्रेस […]
फिर से खुला नेपाल का पशुपतिनाथ मंदिर
नेपाल के काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर को बृहस्पतिवार सुबह विशेष पूजा के बाद फिर से खोल दिया गया जिसे शिव लिंगम के चारों ओर 100 किलोग्राम से अधिक सोने के आभूषणों की पुनः स्थापना के लिए अधिकारियों द्वारा बंद कर दिया गया था। जलहरी नामक स्वर्ण आभूषणों को फिर से स्थापित करने के लिए बुधवार […]
15 अगस्त तक सभी पंचायतों में शुरू हो जाएगा UPI पेमेंट: सरकार
देशभर में सभी पंचायतें विकास कार्यों और राजस्व संग्रह के लिए इस स्वतंत्रता दिवस से अनिवार्य रूप से डिजिटल भुगतान सेवा का उपयोग करेंगे और UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) उपयोग करने वाले घोषित कर दिए जाएंगे। पंचायती राज मंत्रालय ने एक पत्र जारी कर यह जानकारी दी। मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को […]
रक्षा से लेकर शिक्षा तक भारत-फिलिपीन में हुई बातचीत, दोनों देशों के विदेश मंत्री हुए कई मुद्दों पर राजी
भारत और फिलिपीन ने गुरुवार को रक्षा, नौवहन सुरक्षा, आतंकवाद से मुकाबला, आर्थिक संबंधों, कारोबार, कृषि, निवेश और अंतरिक्ष सहयोग सहित विविध विषयों पर विस्तृत चर्चा की तथा हिन्द प्रशांत क्षेत्र के देशों के रूप में महत्वपूर्ण मुद्दों पर समान विचारों की जरूरत पर बल दिया। विदेश मंत्री एस जयशंकर और फिलीपीन के विदेश मंत्री […]
Coal India को सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम बने रहना चाहिए: कोल इंडिया चेयरमैन
कोल इंडिया के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में कोयले की कीमत स्थिरता के लिए कंपनी को आगे भी सरकारी कंपनी रहना चाहिए। उन्होंने भविष्य में कोयले की कीमत के लिए वैकल्पिक विधि अपनाने की भी सलाह दी। कोल इंडिया के चेयरमैन के तौर पर 30 जून को कार्यकाल समाप्त होने […]









