facebookmetapixel
Advertisement
भारत के सबसे अमीर और सबसे गरीब राज्य का खुलासा, 10 गुना कमाई का अंतरघर बैठे बनेगा बच्चों का ब्लू आधार कार्ड, नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, जानें आसान तरीकाShare Market: Sensex 827 अंक उछला, Nifty 24,200 के पार, अब कहां तक जाएगी तेजी?यूजरनेम फीचर पर व्हाट्सएप के बाद टेलीग्राम ने भी सरकार को सौंपा जवाब, IT मंत्रालय करेगा जांचTRAI का बड़ा फैसला: ट्रूकॉलर नहीं ब्लॉक कर पाएगा बैंकों के फोन, 1600 सीरीज को स्पैम टैग करने पर रोकबिना मोबाइल नेटवर्क के भी होगी बात! BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, जानें कीमत और खूबियांमुंबई में ₹6,066 करोड़ से बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्कGroww लाया नया ‘MF Prime’ फीचर, निवेशक खुद अपने फंड को ऑनलाइन ऐप के माध्यम से कर सकेंगे मैनेजITR-1 फाइल करने जा रहे हैं? रुकिए! अगर इन 10 चीजों से हुई कमाई तो बदलना होगा फॉर्म, नहीं तो घर आएगा नोटिसNPS में आएगा बड़ा बदलाव? विदेशी पेंशन फंड्स लाने की तैयारी में सरकार, PFRDA ने बनाई हाई-लेवल कमेटी

फिर से खुला नेपाल का पशुपतिनाथ मंदिर

Advertisement

नई जलहरी को पिछले साल महाशिवरात्रि उत्सव के दौरान मंदिर के अंदर शिव लिंग के पास स्थापित किया गया था।

Last Updated- June 29, 2023 | 9:42 PM IST
Pashupatinath

नेपाल के काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर को बृहस्पतिवार सुबह विशेष पूजा के बाद फिर से खोल दिया गया जिसे शिव लिंगम के चारों ओर 100 किलोग्राम से अधिक सोने के आभूषणों की पुनः स्थापना के लिए अधिकारियों द्वारा बंद कर दिया गया था। जलहरी नामक स्वर्ण आभूषणों को फिर से स्थापित करने के लिए बुधवार अपराह्न तीन बजे के बाद मंदिर को बंद कर दिया गया था।

जलहरी को पहले इसके वजन को लेकर हुए विवाद के बाद जांच के लिए हटा दिया गया था। प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ ने हिमालयी राष्ट्र के शीर्ष भ्रष्टाचार रोधी निकाय अधिकारों का दुरूपयोग जांच आयोग (सीआईएए) को उन खबरों की जांच करने का निर्देश दिया, जिनमें कहा गया था कि पशुपति क्षेत्र विकास ट्रस्ट (पीएडीटी) द्वारा पूर्व में किए गए दावे की तुलना में जलहरी में सोना लगभग 10 किलोग्राम कम है।

सीआईएए ने मामले की जांच के लिए 25 जून को मंदिर को अपने नियंत्रण में ले लिया था। नई जलहरी को पिछले साल महाशिवरात्रि उत्सव के दौरान मंदिर के अंदर शिव लिंग के पास स्थापित किया गया था। वजन मापने और गुणवत्ता निर्धारित करने के उद्देश्य से निकाला गया आभूषण अब मंदिर को वापस कर दिया गया है। हालाँकि, जाँच की आधिकारिक रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

पीएडीटी के पूर्व कोषाध्यक्ष नरोत्तम वैद्य ने दावा किया है कि जांच के दौरान यह पाया गया कि 108 किलोग्राम वजन वाले आभूषण से लगभग 500 ग्राम सोना गायब है जिसमें 103 किलोग्राम सोना और पांच किलोग्राम तांबा एवं चांदी जैसी अन्य सामग्री थी। हालांकि, खबरों में कहा गया कि आभूषण का वास्तविक वजन दावे से 10 किलोग्राम कम है जिससे विवाद खड़ा हो गया और संसद में इस मामले पर सवाल उठाए गए।

Advertisement
First Published - June 29, 2023 | 9:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement