BWF World Championships 2023: रणनीति पर अमल नहीं कर सके, विश्व चैम्पियनशिप से बाहर होने के बाद बोले Satwik
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विक साइराज रंकीरेड्डी ने स्वीकार किया कि वह और उनके जोड़ीदार चिराग शेट्टी विश्व चैम्पियनशिप क्वार्टर फाइनल में रणनीति पर अमल नहीं कर सके लेकिन उन्होंने कहा कि कड़ी चुनौती देकर उन्होंने साबित कर दिया कि वे चैम्पियन की तरह खेल सकते हैं । सात्विक और चिराग विश्व चैम्पियनशिप में दूसरे पदक […]
US Open: दो साल में पहली बार अमेरिकी ओपन खेलेंगे Djokovic पर, नजरें रिकॉर्ड पर
US Open: नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) दो साल में पहली बार अमेरिकी ओपन खेलने पहुंच गए हैं और उनकी नजरें रिकॉर्ड 24वें ग्रैंडस्लैम खिताब पर लगी होंगी । पिछले साल कोरोना का टीका नहीं लगवाने के कारण उन्हें अमेरिका में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली थी । वह कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा में भी टूर्नामेंट नहीं […]
Madurai Train Fire :ट्रेन के खड़े डिब्बे में आग से 10 की मौत, हादसे का कारण आया सामने
तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन के खड़े डिब्बे में शनिवार तड़के आग लगने से कम से कम 10 यात्रियों की मौत हो गई। दक्षिणी रेलवे ने डिब्बे में अवैध रूप से ले जाए गए ‘गैस सिलेंडर’ को हादसे की वजह बताया है। दक्षिणी रेलवे के मुताबिक, मृतकों के परिजनों को दस-दस लाख […]
Chandrayaan-3 लैंडर चांद की सतह पर जिस स्थान पर उतरा है, उसका नाम ‘शिव-शक्ति पॉइंट’ रखा जाएगा: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan-3 Mission) की सफलता पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की सराहना करते हुए शनिवार को कहा कि चंद्रयान-3 लैंडर चंद्रमा की सतह पर जिस स्थान पर उतरा है, उसका नाम ‘शिव-शक्ति पॉइंट’ रखा जाएगा और 23 अगस्त को ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के रूप में […]
European Union के लिए चीन निर्यात को लेकर 5,841 टन कोटा तय
भारत ने शुक्रवार को शुल्क दर कोटा (TRQ) के तहत 2023-24 (अक्टूबर 2023 से सितंबर 2024) में यूरोपीय संघ (European Union) के लिए 5,841 टन चीनी निर्यात को अधिसूचित किया। टीआरक्यू निर्यात की मात्रा के लिए एक कोटा व्यवस्था है। इसके तहत अपेक्षाकृत कम शुल्क दरों के साथ संबंधित वस्तुओं का निर्यात किया जाता है। […]
C-Dot ने ‘Trinetra’ को किया लॉन्च, साइबर खतरे का पता लगाएगी
केंद्रीय संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने शुक्रवार को साइबर खतरे का पता लगाने और उसका समाधान करने में सक्षम प्रणाली ‘त्रिनेत्र’ पेश की। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि देश में विकसित इस प्रणाली को सी-डॉट के 40वें स्थापना दिवस पर पेश किया किया गया। इसे सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) ने […]
भारत की उपलब्धि को लेकर दुनियाभर के लोगों में उत्साह है : PM मोदी ने Chandrayaan-3 की सफलता पर कहा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan-3 Mission) की सफलता पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की सराहना करते हुए शनिवार को कहा कि विज्ञान और भविष्य में विश्वास करने वाले दुनियाभर के लोगों में भारत की इस उपलब्धि को लेकर उत्साह है। यूनान से सीधे बेंगलुरु पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने […]
देशों को विकास लक्ष्यों के लिए 4.5 लाख करोड़ डॉलर की जरूरत: उदय कोटक
वैश्विक आर्थिक सुधार के लिए वित्त पोषण पर B-20 इंडिया कार्य बल के अध्यक्ष उदय कोटक ने शुक्रवार को कहा कि देशों को अपने विकास लक्ष्यों को वित्तपोषित करने के लिए अगले 7-10 साल में लगभग 4.5 लाख करोड़ डॉलर की जरूरत होगी। कार्य बल ने अपनी सिफारिश में कंपनियों के लिए वित्त पोषण के […]
NSE, BSE दोनों ने पावरग्रिड पर लगाया 5.36 लाख रुपये का जुर्माना
बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने जून तिमाही में निदेशक मंडल में एक महिला सहित जरूरी संख्या में स्वतंत्र निदेशक नहीं होने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की पावर ग्रिड कॉरपोरेशन पर जुर्माना लगाया है। दोनों शेयर बाजारों ने 5.36 लाख रुपये-5.36 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आवश्यक संख्या में स्वतंत्र निदेशक नहीं होने के […]
G-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में व्यापार को बढ़ावा देने पर सहमति, पर नहीं आया संयुक्त बयान
G-20 व्यापार और निवेश मंत्रियों की बैठक में एक परिणामी दस्तावेज को स्वीकृत किया गया। बैठक में सभी पक्ष वैश्विक व्यापार को बढ़ावा देने के मकसद से सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम के एकीकरण, दस्तावेजों के डिजिटलीकरण बढ़ाने समेत अन्य बातों पर सहमत हुए। हालांकि, रूस-यूक्रेन संघर्ष के मद्देनजर कुछ सदस्य देशों के बीच मतभेद […]









