भारत में कर्मचारी बढ़ाएगी एक्सेंचर
बहुराष्ट्रीय आईटी कंपनी एक्सेंचर भारत में अपने कर्मचारियों की संख्या को एक साल में बढ़ाकर 50,000 करेगी। एक्सेंचर के अध्यक्ष एवं सीईओ विलियम डी ग्रीन ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा- हम एक साल में भारतीय कर्मचारियों की संख्या को 50,000 करने पर विचार कर रहे हैं। भारत में कंपनी के मौजूदा कर्मचारियों की संख्या […]
सरकार के सरदार भी सख्त
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जमशेदपुर में स्टील कंपनियों को आगाह किया कि वे स्टील की बढ़ती मांग का फायदा उठाकर कीमतें बढ़ाने की कोशिश न करें। हालांकि बोकारो में इस बात का जिक्र उन्होंने सीधे-सीधे नहीं किया, लेकिन उनके भाषण में यह जरूर लिखा था-स्टील कंपनियां अगर मांग का फायदा उठाता कीमत बढ़ाने की कोशिश […]
रिलायंस कुवैत में बनाएगी पोली प्रॉपिलीन
दुनिया भर में नए संयंत्र खोलने की अपनी योजना के तहत मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाले रिलायंस समूह की नजर कुवैत पर टिक गई है। समूह वहां पोली प्रॉपिलीन बनाने के लिए संयंत्र स्थापित करने की योजना बना रहा है। उसकी कंपनी रिलायंस पेट्रोलियम लिमिटेड आरपीएल ने इस संयंत्र के लिए काम शुरू कर दिया […]
आर्सेलर मित्तल खरीदेगी अफ्रीकी फर्म में हिस्सेदारी
अरबपति लक्ष्मी निवास मित्तल की इस्पात बनाने वाली दिग्गज कंपनी आर्सेलर मित्तल दक्षिण अफ्रीका की कोयला बनाने वाली कंपनी कोल ऑफ अफ्रीका (सीओएएल) में 16 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। सीओएएल ने यहां जारी विज्ञप्ति में बताया नए शेयरों के लिए आर्सेलर मित्तल लगभग 6.67 करोड़ पाउंड (13.24 करोड़ डालर) का भुगतान करेगी। इसके साथ […]
रिलायंस कॉम-श्याम सिस्तेमा में साझा होगा बुनियादी ढांचा
रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) देश में सभी 12 सर्किलों में एक्टिव और पैसिव इन्फ्रास्ट्रक्चर की लीजिंग के लिए नई सीडीएमए लाइसेंसधारी श्याम सिस्तेमा के साथ बातचीत कर रही है। यदि इस समझौते पर हस्ताक्षर होते हैं तो यह अनुबंध तकरीबन 5,000-6,000 करोड़ रुपये का होगा और यह सीडीएमए क्षेत्र में पहला इंटर-ऑपरेटर रोमिंग सौदा होगा।कंपनियां 10 […]
कोरस के 500 कर्मचारियों से होगी ‘टाटा’
पैकेजिंग स्टील के यूरोपीय बाजार में ठहराव को देखते हुए टाटा समूह ने कोरस के संयंत्र की क्षमता घटाने का फैसला किया है। इसकी वजह से कोरस के लगभग 500 कर्मचारियों को हटाया जाना लगभग तय हो गया है।कोरस ने जुलाई, 2008 से नॉर्वे के बर्गेन में ‘कोरस पैकेजिंग प्लस’ (सीपीपी) का कामकाज बंद करने […]
आईपीएल के जादू से हो गई ‘सास बहू’ की बोलती बंद
‘सास बहू’ पर आजकल वाकई बहुत बुरी बीत रही है। इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल के मैदान से हो रही रनों की बाढ़ ने मानो उनकी बोलती ही बंद कर दी है। जी हां, ट्वंटी-20 क्रिकेट मैचों के इस टूर्नामेंट के आगे एकता कपूर मार्का धारावाहिकों को दर्शक ही मयस्सर नहीं हो रहे हैं। कम से […]
रैनबैक्सी लैबोरेटरीज का शुध्द मुनाफा घटा
दवा कंपनी रैनबैक्सी लैबोरेटरीज ने 31 मार्च 2008 को समाप्त पहली तिमाही में 10.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.42 करोड़ रुपये का शुध्द लाभ कमाया। गत वर्ष की समान अवधि में कंपनी का शुध्द लाभ 115.28 करोड़ रुपये था। आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री 987.28 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वर्ष इसी […]
ऑरेंज को दूरसंचार विभाग ने दी हरी झंडी
फ्रांस टेलीकॉम की दूरसंचार सेवाएं मुहैया करवाने वाली सहायक कंपनी ऑरेंज बिजनेस सर्विसेज को भारतीय दूरसंचार विभाग (डीओटी) से आशय पत्र प्राप्त हुआ है। जिसके तहत कंपनी को भारत में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय लंबी दूरी के नेटवर्क की सुविधा देने की अनुमति मिल गई है। फिलहाल कंपनी देश में भरती-एयरटेल, बीएसएनएल और रिलायंस के साथ […]
रैनबैक्सी का आर्किड के साथ गठजोड
फार्मास्युटिकल क्षेत्र की दो घरेलू बड़ी कंपनियों रैनबैक्सी लैबोरेटरीज और ऑर्किड कैमिकल्स ऐंड फार्मास्युटिकल्स ने कारोबारी गठबंधन के करार पर हस्ताक्षर किए। रैनबैक्सी ने बम्बई शेयर बाजार (बीएसई) को दी जानकारी में बताया गया है कि गठजोड़ के जरिए दोनों फार्मा कंपनियों के बीच आपसी सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।रैनबैक्सी के मुख्य कार्याधिकरी और प्रबंध निदेशक, […]
