व्यापारियों ने बोला हल्ला
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की अगुवाई में आज व्यापारियों की विशाल रैली राम लीला मैदान में संपन्न हुई। रैली की अध्यक्षता पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्र ने की।रैली में व्यापारियों के वरिष्ठ महामंत्री विजय प्रकाश जैन ने व्यापारियों के हित का प्रतिनिधित्व करने वाली 22 सूत्रीय मांगों की घोषणा की। रैली के संयोजक बाल किशन […]
माइक्रोसॉफ्ट ने कहा, नहीं चाहिए याहू का साथ
माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीव बॉल्मर ने आखिरकार दो टूक शब्दों में कह ही दिया कि वह किसी भी हालत में याहू को खरीदने के लिए रकम नहीं बढ़ाएंगे, भले ही उन्हें याहू का साथ मिले या नहीं। मंगलवार को याहू ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं और कंपनी के परिणाम […]
बिजली बचाने के लिए आईबीएम ने उतारा नया आईडाटाप्लेक्स सर्वर
विश्व की सबसे बड़ी कंप्यूटर सेवा प्रदान करने वाली कंपनी इंटरनेशनल बिजनेस मशीन्स कॉरपोरेशन (आईबीएम) ने एक नया सर्वर पेश किया है, जिसे इस्तेमाल करने पर बड़े डाटा केंद्रो पर एयर कंडीशनिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसका मतलब सीधे सीधे यह होता है कि इस सर्वर के इस्तेमाल से काफी हद तक बिजली बचाई जा […]
कठघरे में खड़ा हुआ गूगल
दुनिया के सबसे लोकप्रिय इंटरनेट सर्च इंजन गूगल को एक विज्ञापनदाता ने अदालत में घसीटा है। उसका आरोप है कि गूगल ने उसकी इजाजत के बिना किसी तीसरी वेबसाइट पर विज्ञापन दिया और उसके लिए पैसा वसूला है।यह मामला सैन जोस कैलिफोर्निया के फेडरल कोर्ट में दर्ज कराया गया है। यह शिकायत गूगल के एडसेंस […]
एयरबस बढ़ाएगी विमानों की कीमत
कमर्शियल विमान बनाने वाली विश्व की सबसे बड़ी कंपनी एयरबस ने घोषणा की है कि धातु की बढ़ती कीमतों और यूरो के मुकाबले डॉलर के गिरते मूल्य की वजह से कंपनी विमानों के दाम बढ़ाएगी। कंपनी ने बताया कि ए320 श्रृंखला के विमानों की कीमतें में एक मई से औसतन 20 लाख डॉलर की बढ़ोतरी […]
फेडरल रिजर्व के रास्ते नहीं जाएगा ईसीबी
क्रेडिट संकट ने पूरी दुनिया की नींद उड़ा रखी है और इसे हल करने की कोशिशें भी जारी हैं। महंगाई की मार ने आखिर यूरोपियन सेंट्रल बैंक को भी ब्याज दर बढ़ाने पर मजबूर कर दिया है। यह पहला मौका होगा जब बैंक इस तरह का कदम उठाएगा। नीति निर्धारकों जैसे एक्जेल वेबर और क्रिस्टियन […]
विश्लेषकों के अनुमानों का बाजार… अब है नतीजों से बेजार
अमेरिकी अर्थव्यवस्था में आई नरमी और क्रेडिट संकट के चलते कंपनियां तो मुश्किलों का सामना कर ही रही हैं लेकिन उनके प्रदर्शन के बारे में अनुमान लगाने वाले विशेषज्ञों की मुसीबतें भी कम नहीं हैं क्योंकि कंपनियों के नतीजे उनके अनुमानों से मेल नहीं खा रहे हैं। साल 2000 से कम से कम 27 कंपनियों […]
महंगाई के लिए चक्रव्यूह रचने में जुटे तीन महारथी
योजना आयोग के उपाध्यक्ष और सरकारी की आर्थिक फौज के प्रमुख महारथी मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने महंगाई के खिलाफ लड़ाई में किसी भी सूरत में जीत का ऐलान कर दिया। जीत की उनकी इस जिद में सबसे पहले निशाने पर लिया उन्होंने इस्पात कंपनियों को, जिन्हें उन्होंने साफ चेताया कि अगर इस्पात कंपनियों ने कीमतें […]
यूपी की अजब ‘माया’, पानी को तरसाया तो हीरा बरसाया
भूजल के अंधाधुंध दोहन और वॉटर रीचार्ज की उचित व्यवस्था नहीं होने के चलते उत्तर प्रदेश के भू-जलस्तर में तेजी से कमी आ रही है। ऐसे में प्रदेश सरकार को जल माफिया से निबटने के लिए जल्द ही कारगर रणनीति बनानी होगी।उत्तर प्रदेश के 70 में से 69 जिलों में भू-जलस्तर खतरे के निशान से […]
बिक्री में बैक गियर तो ब्रांड प्रमोशन में टॉप
बिक्री की रफ्तार तेजी से कम होते देख टू-व्हीलर कंपनियों ने अब ब्रांड प्रमोशन के लिए टॉप गियर लगा दिया है। लोगों को लुभाने के लिए ये कंपनियां अब नए मगर दिलचस्प तरीकों से अपने-अपने ब्रांडों का नाम लोगों तक पहुंचाने की योजना को अंजाम देने में जुट गई हैं। पिछले वित्त वर्ष में बिक्री […]
