नकेल कसने की तैयारी में आयोग
वायदा बाजार आयोग ने गुरुवार को कहा है कि भारतीय कमोडिटी ब्रोकरों को अपने उन ग्राहकों से करोबार के लिए लिखित अनुमति लेनी होगी जिनका 6 महीने से एकाउंट बंद है। आयोग ने कहा है कि ब्रोकर केवल उसी स्थिति में कारोबार कर सकते हैं जब ग्राहक एकाउंट दोबारा खोलने का विशेष लिखित आवेदन करे। […]
पहली बार चावल 25 डॉलर प्रति 100 पाउंड के पार
शिकागो में पहली बार चावल की कीमत 25 डॉलर प्रति 100 पाउंड के पार चली गई। कीमत में यह बढ़ोतरी इस आशंका के चलते हुई कि कुछ और देश चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा सकते हैं और इस वजह से सप्लाई पर निश्चित रूप से असर पड़ेगा। बताया जा रहा है कि ब्राजील चावल […]
फिशिंग से बचके रहना रे बाबा
स्विट्जरलैंड में रहने वाले डॉ. वेणुगोपाल अजंता को कुछ दिनों पहले एक ईमेल आया था। इसमें उनसे उस ईमेल दिए लिंक पर जाकर एचडीएफसी बैंक के अपने इंटरनेट आईडी और पासवर्ड को वेरीफाई करने के लिए कहा गया। डॉ. अजंता ने जब उस लिंक पर क्लिक किया, तो उनकी बैंक की वेबसाइट से मिलती-जुलती एक […]
विदेशी मातम से देसी कंपनियों की चांदी
‘कहीं बरपा है मातम तो कहीं खुशियों की सौगात आई है।’ यह जुमला कम से कम अमेरिकी और भारतीय हवाई कंपनियों के बारे में तो ठीक ही बैठती है। हाल ही में अमेरिका और हांगकांग की चार अंतरराष्ट्रीय हवाई कंपनियां दिवालिया हो गई। भले ही अमेरिका और हांगकांग की उन कंपनियों पर मामत बरपा हो […]
भोपाल में लोग-बाग हैं ‘जहर’ पीने को मजबूर
इतिहास के पन्नों में दर्ज दिसंबर 1984 की भोपाल गैस त्रासदी की घटना लोगों की स्मृति में 23 सालों बाद भी ताजा है। यूनियन कार्बाइड प्लांट में जहरीली गैस रिसाव से सैकड़ों लोगों की मौत को शायद ही कोई भूला पाया होगा। लेकिन सरकार को इस त्रासदी से जुड़े मामलों को बस रफा-दफा करने की […]
वोडाफोन पर एक बार फिर से चला प्यारे कुत्ते का जादू
एक दौर था, जब वह मोबाइल फोन कंपनी ‘हच’ का सबसे चर्चित चेहरा था। लेकिन जब ‘हच’, ‘वोडाफोन’ बन गया तो वह थोड़े दिनों के लिए गायब हो गया था। अब वह फिर से वापस आ चुका है। अब तक तो आप समझ ही चुके होंगे कि हम हच के कुत्ते की बात कर रहे […]
ज्वाइंट बनाकर लोगों को दिया दर्द से छुटकारा
अगर आपको कसरत करने में दिक्कत होती है, तो कभी किसी घुटने के दर्द से परेशान रहने वाले शख्स से पूछें कि सिर्फ खड़ा रहने भर का आसान काम ही उनके लिए कितना मुश्किल होता है। इस काम में छड़ी, बैसाखियां और व्हीलचेयर कोई भी काम नहीं आता। इस वजह से सदियों से कई लोगों […]
पारदर्शिता है समाधान
वायदा कारोबार पर सरकार का रवैया काफी हैरान करने वाला है। एक ओर जहां सरकार मान्यता प्राप्त कमॉटिडी एक्सचेंजों के जरिये हो रहे वायदा कारोबार पर असहजता जताने का एक भी मौका नहीं चूकती। वहीं दूसरी ओर इसके समानांतर गैरकानूनी चैनलों से होने वाले ऐसे कारोबार धड़ल्ले से चल रहे हैं। व्यापारिक हलकों में यह […]
गारंटरों से कर्ज वसूली जायज नहीं
कर्ज वसूली एक ऐसा काम है, जिसके लिए पिछले कुछ समय में कानूनी हथियार का इस्तेमाल तो किया ही जा रहा है, जोर जबर्दस्ती करने में भी कोई गुरेज नहीं हो रहा है। नामीगिरामी बैंकों के हट्टे-कट्टे एजेंटों को रोकने के लिए अदालतों ने भी कई फैसले दिए हैं। शायद यही वजह है कि वित्तीय संस्थाओं […]
चपरासीगीरी के लिए क्यों मची है मारामारी?
पिछले हफ्ते एक अखबार (इंडियन एक्सप्रेस, 17 अप्रैल) के पहले पन्ने पर छपी खबर ने मुझे चौंका दिया। खबर कुछ इस तरह है। हरियाणा बिजली नियामक आयोग (एचईआरसी) ने 3 चपरासियों की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला था। इसके लिए 11 हजार से भी ज्यादा लोगों ने आवेदन किया। भर्ती के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया […]
