facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी जीवन बीमा की मांग मजबूत रहेगी, HDFC Life चेयरमैन केकी मिस्त्री का भरोसामुंबई पोर्ट का बड़ा इंफ्रा विस्तार, ₹3,541 करोड़ की परियोजनाओं से बढ़ेगी कार्गो और पर्यटन क्षमतापश्चिम एशिया संकट से बिजली उपकरण उद्योग पर बढ़ा लागत का दबाव, एल्युमीनियम-तांबे की कीमतों में तेज उछालसरकार की विनिवेश मुहिम तेज, Q1 में ही ₹18,000 करोड़ से ज्यादा जुटाए; पिछले वित्त वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ाFCNR(B) जमा पर 9x लीवरेज की पेशकश की तैयारी, NRI निवेशकों को मिल सकता है 12-18% रिटर्नकच्चे तेल में नरमी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगातार तीसरे सप्ताह दर्ज की बढ़तट्रेंट ने दोहराया 10 गुना ग्रोथ का लक्ष्य, वेस्टसाइड-जूडियो विस्तार और बेहतर LFL से तेजी की उम्मीदनिफ्टी IT इंडेक्स टूटने के बाद भी म्युचुअल फंड निवेशकों ने पैसिव स्कीम्स में लगाया करोड़ों का दांवभारतीय शेयर बाजार में जल्द लौट सकती है तेजी, ICICI Securities ने बताए सुधार के मजबूत संकेतकच्चे तेल में गिरावट और विदेशी निवेश से रुपया लगातार चौथे दिन मजबूत, बॉन्ड यील्ड भी फिसली

पहली बार चावल 25 डॉलर प्रति 100 पाउंड के पार

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 11:43 PM IST

शिकागो में पहली बार चावल की कीमत 25 डॉलर प्रति 100 पाउंड के पार चली गई।


कीमत में यह बढ़ोतरी इस आशंका के चलते हुई कि कुछ और देश चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा सकते हैं और इस वजह से सप्लाई पर निश्चित रूप से असर पड़ेगा।


बताया जा रहा है कि ब्राजील चावल के निर्यात पर मात्रात्मक पाबंदी लगा सकता है ताकि घरेलू बाजार में चावल का स्टॉक बना रहे। ब्राजील के कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार चावल उत्पादकों के साथ इस बात का समझौता करने पर विचार कर रही है ताकि देश में आने वाले सालों में चावल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।


पूरी दुनिया में मुख्य खाद्यान्न के रूप में मशहूर चावल की कीमत लगभग दोगुनी हो गई है क्योंकि चीन, वियतनाम और मिस्र ने घरेलू बाजार में चावल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्यात पर पाबंदी लगा दी। इस साल गेहूं, मक्का और सोयाबीन में भी रेकॉर्ड उछाल आया है और इस वजह से कुछ देशों मसलन हैती और मिस्र में सामाजिक तनाव पैदा हो गया।


तोक्यो के एक रिसर्च संस्थान के डिप्टी मैनेजर ने बताया कि सामाजिक तनाव का दायरा और बढ़ने की संभावना है और यही वजह है कि विभिन्न देशों की प्राथमिकता में खाद्य सुरक्षा को मुख्य रूप से शामिल हुई है।


उन्होंने कहा कि अगर चावल की कीमत इस स्तर पर बरकरार रहती है तो फिर एशिया और अफ्रीका के कई इलाकों में सामाजिक तनाव बढ़ेगा।शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड में जुलाई डिलिवरी वाला कच्चा चावल गुरुवार को एक फीसदी चढ़कर 25.07 डॉलर प्रति 100 पाउंड पर पहुंच गया।

Advertisement
First Published - April 24, 2008 | 11:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement