facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी जीवन बीमा की मांग मजबूत रहेगी, HDFC Life चेयरमैन केकी मिस्त्री का भरोसामुंबई पोर्ट का बड़ा इंफ्रा विस्तार, ₹3,541 करोड़ की परियोजनाओं से बढ़ेगी कार्गो और पर्यटन क्षमतापश्चिम एशिया संकट से बिजली उपकरण उद्योग पर बढ़ा लागत का दबाव, एल्युमीनियम-तांबे की कीमतों में तेज उछालसरकार की विनिवेश मुहिम तेज, Q1 में ही ₹18,000 करोड़ से ज्यादा जुटाए; पिछले वित्त वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ाFCNR(B) जमा पर 9x लीवरेज की पेशकश की तैयारी, NRI निवेशकों को मिल सकता है 12-18% रिटर्नकच्चे तेल में नरमी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगातार तीसरे सप्ताह दर्ज की बढ़तट्रेंट ने दोहराया 10 गुना ग्रोथ का लक्ष्य, वेस्टसाइड-जूडियो विस्तार और बेहतर LFL से तेजी की उम्मीदनिफ्टी IT इंडेक्स टूटने के बाद भी म्युचुअल फंड निवेशकों ने पैसिव स्कीम्स में लगाया करोड़ों का दांवभारतीय शेयर बाजार में जल्द लौट सकती है तेजी, ICICI Securities ने बताए सुधार के मजबूत संकेतकच्चे तेल में गिरावट और विदेशी निवेश से रुपया लगातार चौथे दिन मजबूत, बॉन्ड यील्ड भी फिसली

नकेल कसने की तैयारी में आयोग

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 11:43 PM IST

वायदा बाजार आयोग ने गुरुवार को कहा है कि भारतीय कमोडिटी ब्रोकरों को अपने उन ग्राहकों से करोबार के लिए लिखित अनुमति लेनी होगी जिनका 6 महीने से एकाउंट बंद है।


आयोग ने कहा है कि ब्रोकर केवल उसी स्थिति में कारोबार कर सकते हैं जब ग्राहक एकाउंट दोबारा खोलने का विशेष लिखित आवेदन करे। आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नये कानून से कमोडिटी एक्सचेंजों को अवगत करा दिया गया है।


आयोग ने कहा है कि कोई भी अगर इस कानून से परे जाकर कारोबार करेगा उसके ऊपर उचित कार्रवाई की जाएगी। आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ऐसे उदाहरण सामने आए हैं जिनमें पता चला है कि बंद बड़े एकाउंट के जरिये भी कारोबार हुआ है। इसको देखते हुए हमने एक्सचेंजों को कड़े निर्देश दिए हैं कि इस प्रकार के सौदों पर कड़ी नजर रखी जाए जिससे अधिक पारदर्शिता आ सके। हालांकि आयोग ने बंद पड़े एकाउंटों का कोई ब्यौरा नहीं दिया है।

Advertisement
First Published - April 24, 2008 | 11:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement