फिलिप्स का कारोबार मुंबई से गुड़गांव में
फिलिप्स इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया मुंबई के अपने कारोबार को गुड़गांव स्थानांतरित कर रही है। कामकाज में दक्षता लाने की कंपनी की रणनीति के तहत यह कदम उठाया जा रहा है। मुख्य कार्यकारी, मुख्य वित्तीय अधिकारी, मानव संसाधन प्रमुख समेत कंपनी के अन्य कई महत्वपूर्ण अधिकारियों को गुड़गांव के कार्यालय में स्थानांतरित किया गया है। इसका मतलब […]
जेट, स्पाइसजेट ने बढ़ाए किराये
विमानन कंपनी जेट और स्पाइसजेट ने जेट विमानों के ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण टिकटों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। स्पाइसजेट ने 750 किलोमीटर से कम दूरी की उड़ानों के टिकटों में 150 रुपये और इससे लंबी उड़ानों के टिकटों में 350 रुपये की बढ़ोतरी की है। छोटी दूरी की उड़ानों […]
माइंडट्री करेगी एजटेकसॉफ्ट का अधिग्रहण
घरेलू सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) बाजार के सबसे बड़े सौदे में माइंडट्री कंसल्टिंग ने एजटेकसॉफ्ट को खरीदने की तैयारी कर ली है। माइंडट्री आउटसोर्सिंग उत्पाद विकसित करने वाली मझले दर्जे की इस कंपनी का अधिग्रहण तकरीबन 400 करोड़ रुपये में कर ने की योजना बना रही है। दोनों कंपनियां बेंगलूर की हैं। सूत्रों के मुताबिक इस […]
पिरामिड साइमीरा लगाएगी 400 करोड़ रु.
चेन्नई की मीडिया और इंटरटेनमेंट कंपनी पिरामिड साइमीरा की योजना लगभग 400 करोड़ रुपये में अंतरराष्ट्रीय कंटेंट खरीदने की है। 1 हजार करोड़ रुपये वाली पिरामिड साइमीरा के चेयरमैन पीएस सामीनाथन ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि कंपनी हॉलीवुड और चीन की फिल्मों को दुनिया भर के थिएटर में रिलीज करने के लिए अधिकार पाने […]
एमएमटीसी बनाएगी एफटीडब्ल्यूजेड
सार्वजनिक क्षेत्र की ट्रेडिंग कंपनी एमएमटीसी देश भर में मुक्त व्यापार और गोदाम क्षेत्र (एफटीडब्ल्यूजेड) की स्थापना के लिए 450 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है। कंपनी का पहले एफटीडब्ल्यूजेड का निर्माण कार्य ग्रेटर नोएडा में चल रहा है। एमएमटीसी के एक अधिकारी के मुताबिक अगले दो महीनों में इसका निर्माण […]
एलेकॉन करेगी विदेश में अधिग्रहण
गुजरात के एलेकॉन सूमह की प्रमुख इंजीनियरिंग कंपनी ‘एलेकॉन इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड’ वैश्विक बाजारों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए विदेश में अधिग्रहण करना चाहती है। कंपनी पश्चिमी यूरोप या अमेरिका में अधिग्रहण की संभावना तलाश रही है। एलेकॉन ने इन दो क्षेत्रों में एक इंजीनियरिंग कंपनी को खरीदने की योजना बनाई है।यूरोप और अमेरिका […]
सोनी एंटरटेनमेंट को कर परास्त, एनडीटीवी इमेजिन तीसरे पायदान पर
खुद को नंबर 1 की कुर्सी पर काबिज देखना सिर्फ इंसानों की ही नहीं, बल्कि चैनलों की तमन्ना होती है और इसी कवायद में इस वर्ष जनवरी में शुरु हुए चैनल एनडीटीवी इमेजिन ने सोनी एंटरटेनमेंट से मोर्चा मार लिया। एनडीटीवी इमेजिन ने सोनी एंटरटेनमेंट को तीसरे पायदान से हटा कर खुद यह स्थान हासिल […]
डीएलएफ का चौथी तिमाही में शुध्द लाभ 2,177 करोड़ रुपये
रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ का 31 मार्च 2008 को समाप्त हुई चौथी तिमाही में शुध्द लाभ 2,177 करोड़ रुपये हो गया। इस अवधि में कंपनी का कुल राजस्व 4,372 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2008 के लिए कंपनी का शुध्द लाभ 7,856 करोड़ रुपये रहा जो पिछले वित्त वर्ष में कंपनी के शुध्द लाभ 1,934 […]
गुजराती किसानों का उतरा तंबाकू का नशा
मध्य गुजरात में अधिकतर तंबाकू किसान अब तंबाकू की बजाय दूसरी नकदी फसलें उगाने पर ध्यान लगाए हुए हैं। नतीजतन इस साल उत्पादन में बड़े पैमाने पर कमी आने की उम्मीद की जा रही है। रबी की इस फसल में तंबाकू के उत्पादन में 40 फीसदी तक की कमी आ सकती है। पिछले साल गुजरात […]
सरकार गेहूं खरीद के लक्ष्य के निकट पहुंची
बढ़ती महंगाई का सामना कर रही सरकार को गेहूं खरीद के मामले में बड़ी राहत मिलती दिख रही है। वह गेहूं खरीद के लक्ष्य से महज 1.5 लाख टन दूर है और अभी तक 148.57 लाख टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और अन्य एजेंसियों ने कल तक 148 […]
