facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी जीवन बीमा की मांग मजबूत रहेगी, HDFC Life चेयरमैन केकी मिस्त्री का भरोसामुंबई पोर्ट का बड़ा इंफ्रा विस्तार, ₹3,541 करोड़ की परियोजनाओं से बढ़ेगी कार्गो और पर्यटन क्षमतापश्चिम एशिया संकट से बिजली उपकरण उद्योग पर बढ़ा लागत का दबाव, एल्युमीनियम-तांबे की कीमतों में तेज उछालसरकार की विनिवेश मुहिम तेज, Q1 में ही ₹18,000 करोड़ से ज्यादा जुटाए; पिछले वित्त वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ाFCNR(B) जमा पर 9x लीवरेज की पेशकश की तैयारी, NRI निवेशकों को मिल सकता है 12-18% रिटर्नकच्चे तेल में नरमी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगातार तीसरे सप्ताह दर्ज की बढ़तट्रेंट ने दोहराया 10 गुना ग्रोथ का लक्ष्य, वेस्टसाइड-जूडियो विस्तार और बेहतर LFL से तेजी की उम्मीदनिफ्टी IT इंडेक्स टूटने के बाद भी म्युचुअल फंड निवेशकों ने पैसिव स्कीम्स में लगाया करोड़ों का दांवभारतीय शेयर बाजार में जल्द लौट सकती है तेजी, ICICI Securities ने बताए सुधार के मजबूत संकेतकच्चे तेल में गिरावट और विदेशी निवेश से रुपया लगातार चौथे दिन मजबूत, बॉन्ड यील्ड भी फिसली

सरकार गेहूं खरीद के लक्ष्य के निकट पहुंची

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 1:04 AM IST

बढ़ती महंगाई का सामना कर रही सरकार को गेहूं खरीद के मामले में बड़ी राहत मिलती दिख रही है।


वह गेहूं खरीद के लक्ष्य से महज 1.5 लाख टन दूर है  और अभी तक 148.57 लाख टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और अन्य एजेंसियों ने कल तक 148 लाख टन से ज्यादा गेहूं की खरीद की।


एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि गेहूं की खरीद इस साल के 150 लाख टन के लक्ष्य को पार कर जाने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2007…08 में सरकारी एजेंसियों द्वारा कुल 111.2 लाख टन गेहूं की खरीद की गई थी। पिछले दो सालों के दौरान कम खरीद की वजह से सरकार को बफर स्टाक की जरूरतें पूरी करने के लिए बड़ी मात्रा में गेहूं का आयात करना पड़ा था।


वर्ष 2006 में सरकार ने 55 लाख टन गेहूं का आयात किया था। वहीं पिछले साल 18 लाख टन गेहूं का आयात किया गया था। इस साल गेहूं की खरीद लक्ष्य से अधिक पहुंचने के अनुमान से भारत को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए गेहूं का आयात नहीं करना पड़ेगा। कृषि मंत्री शरद पवार ने विश्वास जताया कि सीजन के अंत तक गेहूं की खरीद 190 लाख टन तक पहुंच सकती है। एफसीआई का एक अप्रैल तक गेहूं का स्टाक 55.49 लाख टन पर पहुंच गया।

Advertisement
First Published - May 1, 2008 | 11:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement