गहलोत ने आज यहां राजस्थान स्टेट इंडस्टि्रयल डवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कारपोरेशन :रीको: और फेडरेशन आफ इंडियन चैम्बर्स आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री :फिक्की: की ओर से आज से सीतापुरा स्थित एक्सपोर्ट प्रमोशन इंडस्टि्रयल पार्क में शुरू हुई अन्तरराष्ट्रीय वस्त्र और परिधान प्रदर्शनी का उद्घाटन समारोह के बाद में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी।
उन्हांेने कहा कि सरकार ने राज्य में वस्त्र उद्योग एवं निवेश को बढावा देने के लिए उद्योगपतियों के लिए एकल खिडकी प्रणाली लागू कर रखी है, जिससे निवेशकर्ताओं का काम एक ही स्थान पर पूरा हो सके।
उन्हांेने कहा कि एकल खिडकी के अलावा निवेश को बढावा देने के लिए कल मंत्रिमंडल ने भूमि कर और अन्य सुविधाएं प्राप्त करने के लिए तय की गई निवेश की सीमा हटा दी गई है।
उन्होंने इस तरह की प्रदर्शनी हर साल आयोजित करने का ऐलान किया।