चांडी ने कांग्रेस सांसद के सुधाकरण के आचरण के बारे में कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया जिन्होंने 31 अक्तूबर को कन्नौर में वालापट्टनम में एक पुलिस उपनिरीक्षक को धमकी दी थी।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, मैं किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहता।
चांडी ने कहा, मैं इस विषय को सुलझाने के लिए बातचीत कर रहा हूं।
यह पूछे जाने पर कि क्या सुधाकरण के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी उन्होंने कहा कि गृह मंत्री टी राधाकृष्णन पहले ही इस विषय पर सरकार का रूख स्पष्ट कर चुके हैं।